{"_id":"62ede7961756f23acb34a055","slug":"preparations-to-increase-amount-of-reward-on-history-sheeter-suraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर सूरज पर इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी, DIG को भेजी गई फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर सूरज पर इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी, DIG को भेजी गई फाइल
Sat, 06 Aug 2022 09:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:31 AM IST
सार
30 जुलाई की सुबह हिस्ट्रीशीटर सूरज ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर फायरिंग की थी। पुलिस ने पीछा किया तो बस्ती के पास टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर सूरज सिंह फरार हो गया था। जबकि, दो आरोपी विशाल सिंह व विनय यादव को पुलिस ने जेल भेजा था।
विज्ञापन
टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागा था बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में डीआईजी बंगले के पास जेएस अस्पताल पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह पर इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही वह 50 हजार रुपये का इनामी हो जाएगा। डीआईजी रेंज जे रविंद्र के पास गोरखपुर पुलिस की ओर से इसके लिए फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन
उधर, कोर्ट में आत्मसमर्पण किए जाने की अर्जी पड़ने के साथ ही डीआईजी ने पुलिस को सतर्कता बढ़ाने का आदेश दिया है। कहा है कि कोर्ट के आसपास पुलिस सतर्क रहे, ताकि उसकी गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई की सुबह हिस्ट्रीशीटर सूरज ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर फायरिंग की थी। पुलिस ने पीछा किया तो बस्ती के पास टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर सूरज सिंह फरार हो गया था। जबकि, दो आरोपी विशाल सिंह व विनय यादव को पुलिस ने जेल भेजा था।
विज्ञापन
इसके बाद ही फरार सूरज पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अब डीआईजी के पास इनाम बढ़ाने के लिए फाइल भेजी गई है।