{"_id":"652cdf064b8933f4f2039a14","slug":"preparations-for-the-party-were-going-on-since-evening-hostel-administration-remained-unaware-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-338009-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शाम से चल रही थी पार्टी की तैयारी, अनजान बना रहा छात्रावास प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शाम से चल रही थी पार्टी की तैयारी, अनजान बना रहा छात्रावास प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के संतकबीर छात्रावास में शुक्रवार शाम से ही दोनों गुट पार्टी की तैयारी शुरू कर दिए थे। इसके बाद भी छात्रावास प्रशासन पूरी तरह से अनजान रहा। एक गुट ने छात्रावास के निचले तल पर तो दूसरे ने छत पर अपनी महफिल सजा रखी थी।
शुरुआती जांच में मालूम चला है कि पार्टी के आयोजक व उसमें शामिल होने वाले अधिकांश लोग बाहरी थे। देर रात दोनों गुट गाड़ी हटाने को लेकर आमने-सामने आ गए। वर्चस्व की लड़ाई में दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद छात्रावास में रहने वाले आम छात्र दहशत में हैं।
कैंट पुलिस शुक्रवार की रात संतकबीर छात्रावास में मारपीट के मामले में छह नामजद समेत 7-8 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं पुलिस की प्राथमिक जांच में मालूम चला कि मारपीट में शामिल दोनों गुट अवैध छात्रावासी हैं।
विज्ञापन
दोनों गुट ने शाम पांच बजे से ही पार्टी की तैयारी शुरू कर दी थी। इसमें किशन सिंह की पार्टी छात्रावास के निचले तल पर और गौतम यादव एवं उनकी टीम की पार्टी छत पर चल रही थी, जिसमें 50 से अधिक लोग शामिल थे। पार्टी में शामिल होने कई लोग चार पहिया वाहन से पहुंचे थे।
छात्रावास में बाहरी लोगों काे देखकर भी छात्रावास के जिम्मेदार चुप्पी साधे रहे। वहीं गेट पर तैनात गार्ड ने भी विश्वविद्यालय के नियंता और पुलिस को सूचना नहीं दी। परिणाम स्वरूप वर्चस्व को लेकर दोनों गुट रात तकरीबन 10:30 बजे आमने-सामने आ गए।
मारपीट में एक पक्ष में शुभम पासवान और गौतम यादव घायल हो गए। शुभम पासवान की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस की जांच में मालूम चला है कि दोनों गुट में शामिल कई लोगों पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस उनकी आपराधिक इतिहास तलाशने में जुटी है।
-- -- -
इन पर दर्ज है केस
शुभम पासवान की तहरीर पर कैंट पुलिस ने किशन सिंह रोहित, अश्विनी सिंह, मानवेंद्र राय उर्फ चंदू, मनमोल राय, परवीन राय, सूर्य प्रताप शाही एवं पांच-सात अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज एवं एससीएसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।
-- -- -
छात्रावास में 14 छात्रों ने कराया है नवीनीकरण
संतकबीर छात्रावास में रहने वाले केवल 14 छात्र ही वैध ही। उन्होंने ही शुल्क जमा कराकर नवीनीकरण कराया है। इसके अलावा अन्य कमरों में अवैध रूप से लोग रह रहे हैं।
-- --