फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for the NMO national convention intensify; 2,500 doctors and students to participate.

Gorakhpur News: एनएमओ के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां तेज, 2500 चिकित्सक व विद्यार्थी होंगे शामिल

Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the NMO national convention intensify; 2,500 doctors and students to participate.
गोरखपुर। नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। 17 से 20 दिसंबर तक गोरखपुर में होने वाले अधिवेशन में देशभर से करीब 2500 चिकित्सक और मेडिकल विद्यार्थी शामिल होंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने एनएमओ के महासचिव डॉ. कुमार अंगदी और क्षेत्रीय सचिव डॉ. पवन सिंह गोरखपुर पहुंचे।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने एम्स गोरखपुर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थलों और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एम्स में गेस्ट हाउस, सेमिनार हॉल, ऑडिटोरियम और मल्टीपर्पज हॉल का निरीक्षण किया गया। ठहरने, बैठक और कार्यक्रम से जुड़ी सुविधाओं को लेकर संबंधित टीमों से चर्चा की गई। इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बैठक कर अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स की टीम के साथ एनएमओ गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारी, आईएमए के पदाधिकारी और शहर के चिकित्सक शामिल हुए। भोजन, आवास, मंच प्रबंधन, वैज्ञानिक सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया, ऑडियो-वीडियो और वेन्यू मैनेजमेंट समेत विभिन्न समितियों के कार्यों की प्रगति जानी गई।
विज्ञापन

महासचिव डॉ. कुमार अंगदी ने सभी टीमों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिवेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या से गोरखपुर तक होगी साइकिल यात्रा
अधिवेशन से पहले 17 और 18 दिसंबर को अयोध्या से गोरखपुर तक साइकिल यात्रा प्रस्तावित है। आयोजकों के अनुसार, यात्रा के जरिये चिकित्सा सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का संदेश दिया जाएगा। यात्रा और अधिवेशन की व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed