फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for laying foundation stone of 30 factories on foundation day of GIDA

Gorakhpur News: गीडा के स्थापना दिवस पर 30 फैक्टरियों के शिलान्यास की तैयारी, मंडल स्तरीय लगाई जाएगी प्रदर्शनी

Mon, 09 Oct 2023 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Oct 2023 10:14 AM IST
सार

इस साल 10 फरवरी को हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गोरखपुर के लिए 1.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इन सभी का एमओयू हो चुका है। अब इन फैक्टरियों को जमीन पर उतारने की कवायद हो रही है।

विज्ञापन
Preparations for laying foundation stone of 30 factories on foundation day of GIDA
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस समारोह के दौरान करीब 30 फैक्टरियों के स्थापना की तैयारी है। इन फैक्टरियों को भूमि का आवंटन हो चुका है। अब लाइसेंस समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। सहायक उपायुक्त उद्योग खुद इन कंपनियों के मालिकों के संपर्क में हैं, जिससे कि शिलान्यास में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

विज्ञापन


इसके अलावा चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की तरफ से पांच उद्यमियों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित कराने और मंडल स्तरीय प्रदर्शनी लगवाने की तैयारी है। इसके लिए संगठन सोमवार को गीडा की सीईओ से मिलेगा।
विज्ञापन


इस साल 10 फरवरी को हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गोरखपुर के लिए 1.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इन सभी का एमओयू हो चुका है। अब इन फैक्टरियों को जमीन पर उतारने की कवायद हो रही है। पिछले महीने तत्वा प्लास्टिक फैक्टरी का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 112 उद्यमियों को भूमि आवंटन का पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एक करोड़ के गोलमाल में दो रिटायर्ड अभियंताओं पर केस, इस परियोजना के भुगतान में हुआ गोलमाल
 

इसमें से 30 फैक्टरियों के शिलान्यास की तैयारी चल रही है। इसके लिए उद्योग विभाग के एक वरिष्ठ अफसर को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे फैक्टरी मालिकों के अलावा गीडा प्रशासन से भी बात कर शिलान्यास संबंधी अड़चनों को दूर कराएं। उद्योग विभाग की तरफ से भूमि आवंटन पा चुके उद्यमियों को शिलान्यास के लिए 15 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: निजी बसें बाहर, सड़क पर रोडवेज की बसों का कब्जा
 

मंडल स्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी
उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए गीडा में गोरखपुर मंडल के उद्यमियों की प्रदर्शनी लगाई जानी है। इसमें इन उद्यमियों के उत्पाद को आम लोगों के लिए रखा जाएगा। प्रदर्शनी के लिए चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर की तरफ से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा गया था। अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि गीडा के स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदर्शनी में हर फैक्टरी के उत्पाद के अलावा ओडीओपी के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री से पिछली बार हुई मीटिंग में इस पर चर्चा हुई थी।

इसे भी पढ़ें: बुलडोजर की आहट से सहमे ग्रामीण, हर चेहरे पर खौफ बरकरार, चप्पे-चप्पे पर पहरा... आज होगा फैसला

सहायक उपायुक्त उद्योग रवि शर्मा ने कहा कि जिन 30 उद्यमियों को जमीन का आवंटन पत्र मिल चुका है, उन्हें अपने कारखाने के शिलान्यास के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन उन उद्यमियों से फीडबैक लिया जा रहा है। अगर किसी को दिक्कत आ रही है तो उसका समाधान भी कराया जा रहा है। बाकी उद्यमियों को भी 15 नवंबर तक का समय दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed