{"_id":"61c5c642b73aba55492b24d7","slug":"preparations-being-made-for-widening-of-transport-nagar-intersection-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के चौड़ीकरण की हो रही तैयारी, भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के चौड़ीकरण की हो रही तैयारी, भेजा गया प्रस्ताव
Fri, 24 Dec 2021 06:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Dec 2021 06:38 PM IST
सार
जाम से निजात दिलाने की पहल, लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव।
विज्ञापन
गोरखपुर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के टीपी नगर चौराहे पर अक्सर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहल की है। विभाग ने इसके लिए चौराहे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।
विज्ञापन
दरअसल, गोरखपुर- लखनऊ मार्ग पर स्थित टीपीनगर (ट्रांसपोर्ट नगर) चौराहे के पास आए दिन जाम लगने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने पूर्व के कार्यों से सबक लेते हुए टीपी नगर चौराहे के चौड़ीकरण का निर्णय लिया है। विभाग के अभियंता ने बताया कि टीपी नगर से बेतियाहाता की तरफ 200 मीटर तक सड़क के मध्य से 12-12 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके बीच डिवाइडर रोड पर सेफ्टी उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सहायक अभियंता निर्माण खंड भवन राजेश कुमार ने कहा कि टीपी नगर चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए वहां चौड़ीकरण किया जाएगा। टीपी नगर से बेतियाहाता की तरफ जाने के लिए 200 मीटर तक और सड़क के मध्य से 12-12 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 240 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन