{"_id":"618a19f5df61a64d0a39de9a","slug":"preparation-to-run-six-trains-including-gorakhpur-to-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अपडेट: गोरखपुर से अयोध्या सहित छह ट्रेनों को चलाने की तैयारी, इस आधार पर बनाई जा रही रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अपडेट: गोरखपुर से अयोध्या सहित छह ट्रेनों को चलाने की तैयारी, इस आधार पर बनाई जा रही रिपोर्ट
Tue, 09 Nov 2021 12:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:19 PM IST
सार
छठ बाद प्रस्तावित ट्रेनों को संचालित करने की अनुमति मिल जाएगी। हालांकि, गोरखपुर से नरकटियागंज रूट पर पहले से एक पैसेंजर ट्रेन चल रही है। लेकिन यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह रवाना होकर शाम को वापस आती है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों को कोई दूसरी ट्रेन नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से अयोध्या और नरकटियागंज रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-अयोध्या, गोरखपुर-नरकटियागंज और भटनी-वाराणसी सहित छह ट्रेनों को फिर से संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे चिह्नित रेलमार्गों पर ट्रेनों और यात्रियों की संख्या तथा मांग को आधार मानकर रिपोर्ट तैयार कर रहा है। एक से दो दिन में बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन कोरोना की पहली और दूसरी लहर से ही ठप है।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार, छठ बाद प्रस्तावित ट्रेनों को संचालित करने की अनुमति मिल जाएगी। हालांकि, गोरखपुर से नरकटियागंज रूट पर पहले से एक पैसेंजर ट्रेन चल रही है। लेकिन यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह रवाना होकर शाम को वापस आती है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों को कोई दूसरी ट्रेन नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
गोरखपुर के अन्य रूटों की स्थिति सामान्य ही है। लगभग सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल के रूप में चलाने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेनों को भी संचालित करने की योजना बना ली है। यार्डों में खड़े कोचों की मरम्मत युद्ध स्तर पर शुरू है। इस समय गोरखपुर सहित पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से 64 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं।
विज्ञापन
14 तक नहीं चलेंगी मैलानी व नानपारा पैसेंजर
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पलियाकला-भीराखेरी रेल खंड पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते 05361/05362 नंबर की बहराइच-मैलानी-बहराइच एवं 05357/05358 नंबर की बहराइच-नानपारा-बहराइच पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 14 नवंबर तक निरस्त रहेगा। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।