Gorakhpur: रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्तरां चलाने की तैयारी, जीडीए ने तैयार किया खाका
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्तरां को लेकर जल्द ही आवेदन आमंत्रित करने की तैयारी है। इसकी योजना बन गई है। निजी फर्म ही संचालन करेगी। इस रेस्तरां में एक साथ 100 लोग बैठ सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल में लग्जरी डिनर क्रूज के साथ ही अब फ्लोटिंग रेस्तरां भी चलाने की तैयारी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने रेस्तरां संचालन का खाका तैयार करा लिया है। जल्द ही ई नीलामी के जरिए फ्लोटिंग रेस्तरां संचालन की अनुमति दी जाएगी। बृहस्पतिवार से ही आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दो मंजिला होगा। इसमें एक साथ 100 लोग यहां बैठ सकेंगे। रेस्तरां संचालक को ताल में एक किनारे स्थान भी मुहैया कराया जाएगा। रेस्तरां की सुविधा मिल जाने से यहां आने वाले पर्यटकों को और भी सहूलियत होगी। जीडीए ने जो मानक बनाए हैं, उसके मुताबिक, ताल में एक फ्लोटिंग रेस्तरां चल सकेगा।
क्रूज लाने पर खर्च होंगे छह करोड़ रुपये
क्रूज के संचालन को लेकर भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रामगढ़ताल में जो क्रूज लाने की योजना है, उसपर करीब छह करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। यह क्रूज हर तरह की सुविधाओं से युक्त होगा।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्तरां को लेकर जल्द ही आवेदन आमंत्रित करने की तैयारी है। इसकी योजना बन गई है। निजी फर्म ही संचालन करेगी। इस रेस्तरां में एक साथ 100 लोग बैठ सकेंगे।