{"_id":"605b02a28ebc3e58fc5fe89d","slug":"preparation-to-make-belly-policemen-smart-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तोंद वाले पुलिसकर्मियों को स्मार्ट बनाने की तैयारी, जल्द जारी होगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तोंद वाले पुलिसकर्मियों को स्मार्ट बनाने की तैयारी, जल्द जारी होगा शेड्यूल
Wed, 24 Mar 2021 02:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:43 PM IST
सार
- पुलिस लाइंस में कोच ने योग की जानकारी दी
- नियमित रूप से तोंद वाले पुलिसकर्मी करेंगे योग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में तोंद वाले पुलिसकर्मियों को स्मार्ट बनाने के लिए मंगलवार से मुहिम शुरू हो गई। पुलिस लाइंस में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें यूपी पुलिस योग टीम के कोच ने पुलिसकर्मियों को तोंद कम करने के लिए व्यायाम सिखाए। अभी इसकी शुरुआत की गई है, मगर जल्द ही यह नियमित रूप से होगा, ताकि पुलिसकर्मी चुस्त दुरुस्त रहे सकें।
एडीजी अखिल कुमार ने पुलिसकर्मियों के मोटापे पर ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि इससे कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इस वजह से उन्होंने हर थाने से तोंद वाले पुलिसकर्मियों के नाम मांगे थे।
उनके आदेश पर गोरखपुर जिले के सभी थाने से 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी चिह्नित किए गए हैं। पहले इनके पैदल मार्च की व्यवस्था की गई है। अब व्यायाम के जरिए भी इन्हें चुस्त दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी क्राइम एमपी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक उमेश कुमार दुबे, आरटीसी प्रभारी अजय कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे। प्रतिसार निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि योग के जरिए पुलिसकर्मियों को चुस्त दुरुस्त करने की शुरुआत हो गई है। जल्द ही पूरा शेड्यूल बनाकर इसे नियमित रूप से कराया जाएगा।