{"_id":"62d24d272a1d9b33aa54c81a","slug":"preparation-to-hoist-national-flag-at-5-30-lakh-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 5.30 लाख घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी, सीडीओ ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 5.30 लाख घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी, सीडीओ ने की समीक्षा
Sat, 16 Jul 2022 11:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:02 AM IST
सार
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि 5.30 लाख घरों पर झंडा फहराने का लक्ष्य है, जिसमें सभी विभागों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 5.30 लाख घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए सीडीओ संजय कुमार मीना ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी तिरंगा अभियान की कार्य योजना जल्द प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि कार्य योजना के अनुरूप कार्य करते हुए 11 से 17 अगस्त तक आयोजित इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। लोगों को घरों पर झंडा कैसे फहराना हैं उसका क्या नियम है उसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि 5.30 लाख घरों पर झंडा फहराने का लक्ष्य है, जिसमें सभी विभागों का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन