फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation of Holi brightness of Holi started coming in market colors

होली की तैयारी: बाजार में आने लगी होली की रौनक, दुकानों पर दिखने लगे रंग-अबीर

Fri, 24 Feb 2023 05:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Feb 2023 05:33 PM IST
सार

स्कूल और टेक्निकल कॉलेज में होली की छुट्टी होने वाली है। दोस्तों के साथ होली के रंग में रंगे युवक-युवतियां सड़क पर दिखने लगेंगे। एमएमएमयूटी के छात्र पंकज ने बताया कि क़ॉलेज में जल्दी ही अवकाश हो जाएगा। इसके पहले भी साथी अपने घर जा रहे हैं। ऐसे में पहले से ही अपने दोस्त के साथ रंग खेलकर होली मना ली है।

विज्ञापन
Preparation of Holi brightness of Holi started coming in market colors
होली की तैयारी में रंग एवं पिचकारी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आठ मार्च को होली त्योहार है। उसकी झलक अब बाजार में भी दिखने लगी है। दुकानों के बाहर पिचकारी, रंग, गुलाल, कपड़ों के साथ अन्य सामान दिखने शुरू हो गए हैं। जरूरत के हिसाब से लोग बुकिंग भी करवाने लगे हैं।
विज्ञापन


शहर के बेतियाहाता, दाउदपुर, राप्तीनगर, रेती समेत अन्य बाजारों में रंगों के साथ पिचकारी, गुलाल, मुखौटा के अलावा होली में बिकने वाली सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। होली पर्व में सबसे अधिक रेडीमेड कपड़े की बिक्री होती है। महिलाएं सूती सहित अन्य फैंसी साड़ियों की खरीदारी करती हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुसार दुकानदार भी हर रंग और डिजाइन के कपड़ों काे स्टाॅक करना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्कूलों-टेक्निकल कॉलेज में दिखने लगा रंग
स्कूल और टेक्निकल कॉलेज में होली की छुट्टी होने वाली है। दोस्तों के साथ होली के रंग में रंगे युवक-युवतियां सड़क पर दिखने लगेंगे। एमएमएमयूटी के छात्र पंकज ने बताया कि क़ॉलेज में जल्दी ही अवकाश हो जाएगा। इसके पहले भी साथी अपने घर जा रहे हैं। ऐसे में पहले से ही अपने दोस्त के साथ रंग खेलकर होली मना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग और पिचकारी के बाजार में महंगाई का असर नहीं
इस साल होली पर रंगों के बाजार में महंगाई नहीं दिख रही है। रंग-गुलाल और पिचकारियों की कीमत पिछले वर्ष की तरह ही हैं। उम्मीद है कि इस बार होली का बाजार अच्छा रहेगा। रंग और पिचकारी की कीमत में खास बढ़ोतरी नहीं होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed