फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation for the board meeting at the end of the month; the agenda will include key proposals related to industrial development.

Gorakhpur News: मॉडल बिल्डिंग बायलॉज को अंगीकृत करेगा गीडा, फ्लैटेड फैक्टरी की दर भी होगी तय

Sun, 18 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the board meeting at the end of the month; the agenda will include key proposals related to industrial development.
- महीने के अंत में बोर्ड बैठक की तैयारी, एजेंडे में शामिल होंगे औद्योगिक विकास से जुड़े अहम प्रस्ताव
विज्ञापन



गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की बोर्ड बैठक इस महीने के अंत में होने की तैयारी है। बैठक में मॉडल बिल्डिंग बायलॉज 2026 को अंगीकृत करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही फ्लैटेड फैक्टरी के आवंटन की दर भी निर्धारित की जाएगी। बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्यमियों को सुविधाएं देने और प्राधिकरण की योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे।
मॉडल बिल्डिंग बायलॉज 2026 को अंगीकृत करने से गीडा क्षेत्र में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को नए प्रावधानों के अनुरूप लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके तहत औद्योगिक और अन्य भवनों के निर्माण से संबंधित मानकों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि इसके लिए प्रस्तावित प्रावधानों और उनके लागू होने की प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

गीडा में फ्लैटेड फैक्टरी की दर निर्धारित करना भी बैठक के प्रमुख प्रस्तावों में शामिल रहेगा। फ्लैटेड फैक्टरी में एक ही भवन के अलग-अलग हिस्सों में कई इकाइयों को उत्पादन या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। दर तय होने के बाद इसका आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एजेंडे में शामिल होंगे अहम प्रस्ताव
सीईओ विशाल कुमार ने बताया कि बोर्ड बैठक में प्राधिकरण से जुड़े नीतिगत और विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा होती है। बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों की सूची तैयारी की जा रही है। इन पर बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed