{"_id":"61ed0d03fc59a1256d1d4d2b","slug":"pregnant-women-hesitant-to-get-anti-coronavirus-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीका लगवाने में हिचकिचा रहीं गर्भवती: बोलीं- गर्भस्थ शिशु के सुरक्षा की गारंटी लें तो लगवा लूंगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीका लगवाने में हिचकिचा रहीं गर्भवती: बोलीं- गर्भस्थ शिशु के सुरक्षा की गारंटी लें तो लगवा लूंगी वैक्सीन
Sun, 23 Jan 2022 03:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:58 PM IST
सार
गर्भवती महिलाएं कोरोनारोधी टीका लगवाने में हिचकिचा रहीं हैं। 90 फीसदी गर्भवती कोरोनारोधी टीका नहीं लगवा रहीं हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में आने वाली 90 फीसदी गर्भवती कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने में हिचकिचा रहीं हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई खतरा न हो जाए। गर्भवतियों का कहना है कि अगर उनके गर्भस्थ शिशु की गारंटी कोई भी जिम्मेदार ले लें, तो टीका लगवा लेंगी। लेकिन, इतनी बड़ी जिम्मेदारी कोई भी डॉक्टर क्यों लेना चाहेगा। डॉक्टरों का कहना है कि यह बेहद चिंता का विषय है। काफी समझाने के बाद भी 90 फीसदी गर्भवती बिना वैक्सीन लगवाएं ही लौट रही हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने कहा कि कोरोनारोधी टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक, गर्भवती को वैक्सीन लगाई जा सकती है। ऐसे में कोई भी गर्भवती इसे लेकर भ्रम में न रहें। कोरोनारोधी वैक्सीन गर्भस्थ शिशु के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती भी मिल चुकी हैं संक्रमित
तीसरी लहर में भी गर्भवती कोरोना संक्रमित मिल चुकी हैं। लेकिन, राहत की बात यह है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से सुरक्षित रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग की विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य ने बताया कि पहली, दूसरी और तीसरी लहर में काफी गर्भवती संक्रमित मिलीं। सभी स्वस्थ भी हुईं। बच्चे को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। कई ऐसी भी गर्भवती हैं, जिन्होंने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। इसलिए गर्भवती बेहिचक वैक्सीन लगवा सकती हैं।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने कहा कि कोरोनारोधी टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक, गर्भवती को वैक्सीन लगाई जा सकती है। ऐसे में कोई भी गर्भवती इसे लेकर भ्रम में न रहें। कोरोनारोधी वैक्सीन गर्भस्थ शिशु के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन