{"_id":"5eeb66ddd4c1162fbc75c0af","slug":"pregnant-lady-reaches-police-station-for-justice-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस प्रसंग के बीच गर्भवती युवती पहुंची थाने, बोली- 'साहब! न्याय दिला दीजिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेस प्रसंग के बीच गर्भवती युवती पहुंची थाने, बोली- 'साहब! न्याय दिला दीजिए'
Thu, 18 Jun 2020 06:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:36 PM IST
सार
- पहले समझौते की कोशिश, जब बात नहीं बनी तो पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
- पड़ोस में रहने वाले प्रेमी युगल के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग में एक युवती गर्भवती हो गई। बात परिवार तक पहुंची तो पंचायत हुई और सुलह की बात चली। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से पटीदारी में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच रिश्ते अच्छे थे, इस बीच दोनों के बीच संबंध बना। आरोप है कि इस बीच युवती गर्भवती हो
विज्ञापन
गई। उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों की दी। इसके बाद मामला पंचायत तक पहुंचा।
जब बात नहीं बनी तो उल्टा लड़के परिजनों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी और लड़की पक्ष पर झूठे में फंसाने का आरोप लगा दिया। तत्काल पीआरबी-112 पुलिस गांव पहुंचकर दोनों पक्ष को चिल्हिया थाना लेकर आई। चिल्हिया एसओ दोनों पक्ष की दलीले को सुनकर मामले को संज्ञान में लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उसने कहा कि साहब कुछ कीजिए लेकिन न्याय दिला दीजिए। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ चिल्हिया सभाशंकर यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।