{"_id":"5f5f42eec7d5b10f844eb83e","slug":"pregnant-buffalo-life-saved-by-operation-in-siddharthanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कर बचा ली गर्भवती भैंस की जान, पेट में ही खत्म हो गया था बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कर बचा ली गर्भवती भैंस की जान, पेट में ही खत्म हो गया था बच्चा
Mon, 14 Sep 2020 03:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Sep 2020 03:46 PM IST
सार
- खुनियांव ब्लॉक के मैनभरिया गांव का प्रकरण
- जनपद में भैंस के ऑपरेशन का पहला मामला
विज्ञापन
डॉक्टर ने बचाई भैंस की जान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पशु चिकित्सकों की टीम ने विकास खंड खुनियांव के मैनभरिया में एक भैंस का ऑपरेशन कर उसके गर्भ से मृत बच्चे को बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली। चिकित्सकों के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विकास खंड खुनियांव के मैनभरिया गांव निवासी बहाऊ प्रजापति के भैंस का प्रसव होना था। उन्होंने कई पशु चिकित्सकों से संपर्क किया, पर माकूल हल नहीं निकल सका। बहाऊ पशु चिकित्साधिकारी बेलवा डॉ. विजय वर्मा से संपर्क किया।
विज्ञापन
डॉ. वर्मा ने परीक्षण में पाया कि 36 डिग्री घुमाव होने के कारण सामान्य प्रसव के बजाए सिजेरियन की बात बताई। पशुपालक की सहमति से पशु चिकित्सकों की टीम ने भैंस का निशुल्क ऑपरेशन किया। उसके गर्भ में मृत बच्चे का शव बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
पेट में ही बच्चे की हो गई थी मौत
टीम में पशु चिकित्साधिकारी देवरा बाजार डॉ. प्रदीप कुमार समेत नंदलाल मौर्या, विनोद कुमार मौर्या और अखिलेश चौधरी शामिल थे। पशु चिकित्सक ने बताया कि प्रसव के दौरान बच्चेदानी का मुंह न खुल पाने के कारण बच्चा गर्भ में ही मर गया। इससे भैंस की जान को भी खतरा था। ऑपरेशन के बाद भैंस स्वस्थ है।
उन्होंने बताया कि भैंस का ऑपरेशन संबंधी जिले का पहला केस है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक और उनके टीम के इस प्रयास की सराहना की है।
उन्होंने बताया कि भैंस का ऑपरेशन संबंधी जिले का पहला केस है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक और उनके टीम के इस प्रयास की सराहना की है।