फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   praying at maha yogi gorakhnath shodh pith building

महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के निर्माणाधीन भवन पर कुलपति ने किया पूजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
praying at maha yogi gorakhnath shodh pith building
महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के निर्माणाधीन भवन पर कुलपति ने किया पूजन महायोगी के विचारों को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करेगा शोधपीठ : कुलपति अमर उजाला ब्यूरो दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुराने वाणिज्य संकाय परिसर में \"महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ\" के निर्माणाधीन भवन पर मंगलवार को पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने कहा कि महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की स्थापना का उद्देश्य महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ के विचारों एवं उपदेशों को संग्रहित कर विश्व के सम्मुख प्रस्तुत करना है। यह शोध-संस्थान जिज्ञासुओं की तात्विक-चिन्तन में अभिवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी प्रसारित करेगा। शीघ्र ही पीठ के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होगा। पूजन कार्यक्रम में शोधपीठ के विशेष कार्य अधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. राजवंत राव, प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. विनय कुमार सिंह, मुख्य नियन्ता प्रो. प्रदीप यादव, प्रो. अवधेश कुमार तिवारी, प्रो. शोभा गौड़, प्रो. चंद्रशेखर, मीडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला, कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. बीएन सिंह, महेंद्र सिंह, निर्भय नारायण सिंह सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed