फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prayers of last juma of month e Ramadan today preparations complete

Eid Alvida Jumma 2023: माह-ए-रमजान के अंतिम जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

Fri, 21 Apr 2023 10:19 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Apr 2023 10:19 AM IST
सार

मौलाना महमूद रजा कादरी ने बताया कि रोजेदार शुक्रवार को 29वां रोजा पूरा करके ईद का चांद देखेंगे। अगर चांद नजर आ गया तो शनिवार को ईद मनाई जाएगी। अगर चांद नहीं दिखा तो शनिवार को 30वां रोजा मुकम्मल कर रविवार को ईद मनेगी।

विज्ञापन
Prayers of last juma of month e Ramadan today  preparations complete
ईद की तैयारी में रेती चौक मार्केट में टोपी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माह-ए-रमजान के अंतिम जुमा यानी अलविदा की नमाज शुक्रवार को दोपहर 12:30 से 2:30 बजे के बीच शहर की सभी मस्जिदों में अदा की जाएगी। मस्जिदों में अलविदाई खुतबा होगा। नमाज अदा करने के बाद खुसूसी दुआ मांगी जाएगी। इस दौरान मस्जिदों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटियों की ओर से दरी, चटाई, शामियाना, पानी आदि के इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


मौलाना महमूद रजा कादरी ने बताया कि रोजेदार शुक्रवार को 29वां रोजा पूरा करके ईद का चांद देखेंगे। अगर चांद नजर आ गया तो शनिवार को ईद मनाई जाएगी। अगर चांद नहीं दिखा तो शनिवार को 30वां रोजा मुकम्मल कर रविवार को ईद मनेगी।
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार को 28वां रोजा अल्लाह की इबादत में बीता। शबे कद्र की अंतिम ताक रात में खूब इबादत हुई। शहर के बख्तियार मोहल्ला निवासी खालिद मकसूद और तबस्सुम की नौ साल की पुत्री आरजू ने बृहस्पतिवार को रमजान का पहला रोजा रखा। कक्षा पांच की छात्रा आरजू ने परिवार के साथ सहरी खाई। दिन भर इबादत की। आरजू ने परिवार व मेहमानों के साथ अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए रोजा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दरगाह से होगा ईद-उल-फित्र के चांद का ऐलान

मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने बताया कि नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद की ओर से ईद-उल-फित्र के चांद का एलान किया जाएगा। बताया कि तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की ओर से ईद-उल-फित्र के चांद की तस्दीक के लिए उलमा किराम की चांद कमेटी गठित है।

दो मस्जिदों में वर्ल्ड दरूद डे मनाया गया
सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर और मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर के पीछे वाली मस्जिद में बृहस्पतिवार को वर्ल्ड दरूद डे अदबो एहतराम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मेें अली गजनफर शाह, मुश्ताक हसन, राजू, फैज मुस्तफा, रेहान कुरैशी आदि शामिल हुए।

ईद-उल-फित्र की नमाज का समय (सुबह)
1- चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर, मस्जिद मियां साहब सैनिक विहार नंदानगर - 6:45 बजे
2- मस्जिद जोहरा मौलवी चक बड़गो, मोती जामा मस्जिद अमरुतानीबाग रसूलपुर, खपड़े वाली मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन, दारोगा मस्जिद अफगानहाता - 7 बजे
3- अहले बैत जामा मस्जिद पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, नूर जामा मस्जिद चिलमापुर, नूरानी जामा मस्जिद कामरेड नगर, मस्जिद मुसम्मात नसीबन बीबी (कादरिया मस्जिद) निकट नखास चौक कोतवाली रोड, बेलाल जामा मस्जिद रसूलपुर भट्टा दरिया चक - 7:15 बजे
4- जामा मस्जिद रसूलपुर, ईदगाह इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाजार, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, गाजिया मस्जिद बहरामपुर, मक्का मस्जिद मेवातीपुर, झरना टोला मस्जिद - 7:30 बजे
5- मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह, गौसिया जामा मस्जिद इस्लामिया नगर लीची वाला बाग - 7:45 बजे
6- ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह, मस्जिद जामेनूर जफर कॉलोनी बहरामपुर, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहियाबाग, तामीरुल मसाजिद सूरजकुंड कॉलोनी आंबेडकर नगर, हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो, मस्जिद-ए-कुबा मोहम्मद नगर पादरी बाजार, मस्जिदे कादरिया गुलशन असुरन पोखरा - 8:00 बजे
7- मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर - 8:15 बजे
8- ईदगाह फतेहपुर मेडिकल कॉलेज, औलिया जामा मस्जिद घोसीपुरवा, ईदगाह बेनीगंज, ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर, जामा मस्जिद उर्दू बाजार - 8:30 बजे
9- अल मदीना सुन्नी जामा मस्जिद लतीफनगर कॉलोनी पादरी बाजार - 9 बजे
10- सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार - 9:15 बजे
11- शाही मस्जिद बसंतपुर सराय - 10 बजे
12- सुन्नी जामा मस्जिद सौदागार मोहल्ला बसंतपुर - 10:30 बजे

29वां रोजा इफ्तार
21 अप्रैल
सुन्नी - 06:30 बजे
शिया - 06:35 बजे 30वां रोजा सहरी

22 अप्रैल
सुन्नी - 03:58 बजे
शिया - 03:50 बजे





ईद : बाजार गुलजार, खूब हो रही खरीदारी

- शहर के शाहमरूफ, घंटाघर, जाफरा बाजार गोरखनाथ सहित विभिन्न बाजारों में बढ़ी रौनक
- खरीदारी के लिए उमड़ रहे लोग, सेवइयों, कपड़ों, टोपियों आदि की मांग

ईद की खुशियां बांटने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ईद की खरीदारी भी चरम पर है। बृहस्पतिवार को शाहमारुफ, जाफरा बाजार, घंटाघर, गोरखनाथ आदि बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। सेवई, मेवे के साथ ही कपड़े, श्रृंगार के सामान, टाेपियों, चप्पल और जूतों की खरीदारी लोगों ने की।

ईद को देखते हुए बाजार गुलजार है। सुबह से लेकर रात तक खरीदारी के लिए भीड़ हो रही है। बच्चों से लेकर बड़ों के कपड़े के अलावा खानपान की चीजें भी खूब बिक रही हैं। शाहमारुफ में दिन में आसपास जिलों के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग भी खरीदारी करने पहुंचे रहे हैं, जबकि वहीं शाम को आसपास के लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। महिलाएं व बच्चों की खासी भीड़ हो रही है।

कपड़े, जूते-चप्पल, चूड़ी, पर्स, साड़ी, बच्चों के आकर्षक कुर्ता-पैजामा, जींस, सजावटी चीजों की मांग है। ईद पर कपड़ा सिलवाकर पहनने के शौकीन भी हैं। जिन लोगों ने ईद के लिए कपड़े सिलवाने के लिए दिए थे, अब वे उन कपड़ों को लेने दर्जी के दुकानों पर पहुंच रहे हैं।

बाजार में छाई बांग्लादेशी टोपी
बाजार में कई तरह की टोपी मौजूद हैं, लेकिन बच्चों से लेकर बड़ों तक को बांग्लादेशी धागे वाली जालीदार टोपियां पसंद आ रही है। टोपी व्यापारी सुहेल अहमद ने बताया कि यह टोपी यह देखने में भी अच्छी लग रही है। दूसरी टोपियों के मुकाबले यह हल्की और आरामदायक भी है। इसके साथ ही पंचकली टोपी, बरीरा टोपी, अर्तरूल टोपी, तुर्किये टोपी, जिरवी टोपी, दमिश टोपी की भी बाजार में मांग है।

सात तरह की सेवईयों की ज्यादा मांग
शहर में सात तरह की सेवईयों की ज्यादा मांग है। घंटाघर के मो. आरिफ ने बताया कि सबसे ज्यादा मांग बनारसी किमामी सेवई की है, जोकि हाथों-हाथ बिक रही है। वहीं दूध के साथ खाई जाने वाली सेवई की भी मांग है। ज्यादातर रोजेदार इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। बाजार में शरबती, किमामी, लच्छेदार, दूध वाली फेनी, भुनी किमामी, भुनी शर्बती, देसी घी की फेनी, बनारसी लच्छा, बनारसी किमामी सेवई बाजार में मौजूद है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed