फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prayagraj-Varanasi buses will now run from Nausad, many auto stands will be removed

बदल रहा है गोरखपुर: प्रयागराज-वाराणसी की बसें अब नौसड़ से चलेंगी, हटेंगे कई ऑटो स्टैंड

Sat, 18 Nov 2023 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजालर ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालर ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2023 11:06 AM IST
सार

सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा और रोडवेज की बसें शहर में जाम का प्रमुख कारण हैं। मोहद्दीपुर, आम्बेडकर चौक और यूनिवर्सिटी चौक पर तो बाईं लेन पर ही ऑटो खड़े हो जाते हैं, जिसकी वजह से बाईं ओर जाने वाले वाहन भी फंस जाते हैं। ट्रैफिक सिग्नल खुलते ही अचानक सामने ऑटो चालक सवारी उतारने लगते हैं, इससे भी परेशानी होती है।

विज्ञापन
Prayagraj-Varanasi buses will now run from Nausad, many auto stands will be removed
मोहद्दीपुर में जांच करते एडीजी अखिल कुमार।

विस्तार

गोरखपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रयागराज, वाराणसी और मऊ को जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन अब नौसड़ से किया जाएगा। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी चौराहा और मोहद्दीपुर चौक से ऑटो स्टैंड हटाए जाएंगे, इसकी जगह कुलसचिव आवास के बगल में खाली कराई गई जमीन पर ऑटो स्टैंड बनाने का निर्णय लिया गया है। एयरफोर्स के पास भी एक खाली जमीन चिन्हित की गई है, औपचारिकताएं पूरी कर वहां भी ऑटो स्टैंड बनाया जाएगा।

विज्ञापन


जाम से निजात का रास्ता खोजने के लिए एडीजी अखिल कुमार शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर सड़क पर उतरे। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव बिंद के साथ एडीजी ने गोरखनाथ रोड, मोहद्दीपुर चौक, यूनिवर्सिटी चौक और आम्बेडकर चौक का निरीक्षण किया। इसके बाद एडीजी ने कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ बैठक कर इसकी कार्ययोजना तैयार की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जाम से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार विमर्श में पाया गया कि शहर से प्राइवेट बसों को तो बाहर कर दिया गया है, लेकिन अब भी लोड है, जिसकी वजह से आम्बेडकर चौक और शास्त्री चौक के पास जाम की स्थिति रहती है। जाम की समस्या को देखते हुए रोडवेज बसों को भी शहर से बाहर करने का फैसला किया गया। इसके तहत नौसड़ में बने रोडवेज बस स्टेशन से वाराणसी, प्रयागराज, मऊ की बसों को संचालित करने का फैसला लिया गया। अभी तक ये बसें कचहरी बस स्टैंड से चलती हैं, जिसकी वजह से जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में विनय शंकर तिवारी की ढाई एकड़ जमीन जब्त, गारंटी के तौर पर रखा था बंधक

Trending Videos

बैठक में हुए फैसले

  • नौसड़ बस स्टेशन से प्रयागराज, वाराणसी, मऊ की बसें संचालित की जाएं
  • धर्मशाला चौक से आगे गोरखनाथ मंदिर रोड पर खाली जमीन पर ऑटो स्टैंड बनाया जाए
  • यूनिवर्सिटी के पास प्राइवेट बसों से खाली कराई गई जमीन को ऑटो स्टैंड बनाया जाए, सड़क पर ऑटो न खड़े हों
  • मोहद्दीपुर चौक पर ऑटो न रुकने दिए जाएं, एयरपोर्ट रोड पर खाली जमीन की नवैयत पता करके स्टैंड बनाया जाए

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में स्मैक माफिया मंजू और उसके बेटों की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कसा शिकंजा

ऑटो और बसों की वजह से लगता है जाम

सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा और रोडवेज की बसें शहर में जाम का प्रमुख कारण हैं। मोहद्दीपुर, आम्बेडकर चौक और यूनिवर्सिटी चौक पर तो बाईं लेन पर ही ऑटो खड़े हो जाते हैं, जिसकी वजह से बाईं ओर जाने वाले वाहन भी फंस जाते हैं। ट्रैफिक सिग्नल खुलते ही अचानक सामने ऑटो चालक सवारी उतारने लगते हैं, इससे भी परेशानी होती है। एडीजी ने इस समस्या से निपटने के लिए कई फैसले लिए हैं। अगर इस पर अमल हुआ तो जाम से निजात तय मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पति ने पत्नी की हत्या कर शव छिपाया, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

शुक्रवार की दोपहर में भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा। एडीजी खुद 12 बजे के करीब जब मोहद्दीपुर चौक पर पहुंचे तो ऑटो चालक सवारियां उतार और चढ़ा रहे थे। यह देखकर उन्होंने चौकी इंचार्ज से नाराजगी जाहिर की और इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। यूनिवर्सिटी चौक पर भी यही हाल दिखा। वहां पर बाईं लेन पर लाइन से ऑटो खड़े थे, इसकी वजह से आम शहरी जाम में फंसे हुए थे। कुछ ऐसा ही हाल छात्रसंघ चौराहे और कमिश्नर कार्यालय रोड का भी रहा। वहां रोडवेज की बसों की वजह से जाम की स्थिति नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed