फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prayagraj defeated Gorakhpur to win the Kho-Kho title.

Gorakhpur News: खो-खो में प्रयागराज ने गोरखपुर को हराकर जीता खिताब

Sun, 28 Dec 2025 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj defeated Gorakhpur to win the Kho-Kho title.
सहजनवां में आयोजित मुख्यमंत्री कप राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खो-खो में विजयी प्रयागराज के ​खि
सहजनवां में तीन दिवसीय मुख्यमंत्री कप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


हैंडबॉल में यूपी पुलिस की टीम ने गोरखपुर मंडल को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां (गोरखपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री कप राज्यस्तरीय हैंडबॉल और खो-खो (सीनियर पुरुष) प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। सहजनवां के मिनी स्टेडियम में अंतिम दिन खेले गए खो-खो के फाइनल मुकाबले में प्रयागराज ने गोरखपुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं, हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूपी पुलिस की टीम गोरखपुर मंडल को हराकर चैंपियन बनी।
शनिवार को खो-खो का पहला सेमीफाइनल मैच गोरखपुर और वाराणसी के टीम के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर ने तीन अंकों से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल प्रयागराज और देवीपाटन मंडल की टीम के बीच खेला गया। प्रयागराज ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए देवीपाटन मंडल को छह अंकों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद खिताबी जंग के लिए उतरी प्रयागराज और मेजबान गोरखपुर की टीम के बीच बेहतरीन खेल देखने को मिला। प्रयागराज ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को चार अंकों से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। दूसरे स्थान पर गोरखपुर और तीसरे पर देवीपाटन मंडल की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में यूपी पुलिस की टीम ने गोरखपुर मंडल को 24-21 के अंतर से पराजित कर मुख्यमंत्री कप-2025 का विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed