फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Praveen Togadia said Ram temple is being built but Ramrajya is yet to come Hindus will become a minority in 50 years

कुशीनगर: प्रवीण तोगड़िया बोले- राम मंदिर तो बन रहा, लेकिन रामराज्य अभी बाकी, अगले 50 वर्ष में हिंदू हो जाएंगे अल्पसंख्यक

Fri, 03 Dec 2021 12:29 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 03 Dec 2021 12:29 AM IST
सार

तोगड़िया ने कहा कि रामराज्य कैसे हो जब किसानों को फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का इंतजाम नहीं है, लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। जब तक इन सभी बिंदुओं पर कार्य नहीं होगा तब तक हम सभी को संघर्ष करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Praveen Togadia said Ram temple is being built but Ramrajya is yet to come Hindus will become a minority in 50 years
प्रवीण तोगड़िया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर तो बन रहा है, लेकिन देश में राम राज्य स्थापित नहीं हो रहा है। श्रीराम का मंदिर बनना गौरव की बात है, परंतु सरकार रामराज्य स्थापित करने से पीछे हट गयी है।

विज्ञापन


प्रखर हिंदू वादी नेता प्रवीण भाई तोगड़िया गुरुवार को खड्डा नगर पंचायत के महाराणा प्रताप चौक पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। तोगड़िया ने कहा कि रामराज्य कैसे हो जब किसानों को फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का इंतजाम नहीं है, लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। जब तक इन सभी बिंदुओं पर कार्य नहीं होगा तब तक हम सभी को संघर्ष करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस दौरान लल्लन गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने हिंदू रक्षा निधि की थैली सौंपा। इस दौरान इंद्रजीत गुप्ता, लल्लन गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, रमेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, दीनानाथ मद्धेशिया, दयानंद मद्धेशिया, सोनू, विजय पासवान, पवन मद्धेशिया, रोशनलाल भारती, भूपेंद्र पाण्डेय, मधोक गुप्ता, इन्द्रासन, नंदू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद तमकुहीराज ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तोगड़िया ने कहा कि 50 वर्षों से हिंदुओं की आबादी लगातार घट रही है। अगर यही स्थिति रही तो अगले 50 वर्ष बाद देश में हिंदू अल्पसंख्यक बनकर रह जाएगा। हिंदू रक्षा का मतलब गाय की रक्षा, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा, गौरव की रक्षा से है। कर्म के बदौलत दुनिया का एक तिहाई धन भारतीयों के पास है।


हमारा संगठन हिंदू युवाओं को धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने, शस्त्र धारण करने, पुलिस एवं सेना में भर्ती होने, व्यायाम करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए देश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान धनंजय सिंह, अनिल कुमार बर्नवाल, इंद्रजीत गुप्ता, चितरंजन दास, बृजेश पांडेय, जितेंद्र जायसवाल, जेपी गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सुनील भारती, छोटेलाल, अजय, अंबरीष पटेल, मनीष पटेल त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed