फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   prasp national president shivpal yadav visit gorakhpur

Shivpal-Akhilesh: गोरखपुर में शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर किया भतीजे पर हमला, कहा- अखिलेश चापलूसों से घिरे

Tue, 08 Nov 2022 08:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Nov 2022 08:22 PM IST
सार

उनका यह बयान इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चाचा-भतीजे में दरार खत्म होने की संभावना जताई जा रही थी।प्रसपा प्रमुख ने हालांकि इस सीट से मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव की उम्मीदवारी पर चुप्पी राधे रखी।

विज्ञापन
prasp national president shivpal yadav visit gorakhpur
गोरखपुर में शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा)-लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उनके भतीजे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चापलूसों से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन


उनका यह बयान इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चाचा-भतीजे में दरार खत्म होने की संभावना जताई जा रही थी। यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस से कहा कि वे (अखिलेश) चाटुकारों से घिरे हुए हैं जो सिर्फ चापलूसी में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि हमारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही असली समाजवादी पार्टी है और हमारे साथ कोई लालची व्यक्ति नहीं है। हम लालची लोगों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के बारे में उन्होंने कहा, ''हम अभी विचार कर रहे हैं कि यह चुनाव अकेले लड़ेंगे या सपा के साथ। जो भी निर्णय होगा, जल्द ही सबके सामने आएगा।''

मैनपुरी सीट पर अपने पोते तेज प्रताप की उम्मीदवारी पर शिवपाल सिंह ने कहा, ''सपा द्वारा नाम की घोषणा होने दीजिए, हम उनके बाद घोषणा करेंगे।''

प्रसपा प्रमुख ने हालांकि इस सीट से मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव की उम्मीदवारी पर चुप्पी राधे रखी। अपर्णा भाजपा में हैं।

इससे पहले गोरखपुर पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गोरखपुर के विभिन्न चौराहों पर स्वागत किया गया। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि हमलोगों को देश प्रदेश की लड़ाई लड़नी है। मेरी पार्टी प्रसपा है और प्रसपा ही असली पार्टी समाजवादी है।


उन्होंने कहा कि मैनपुरी का चुनाव देश की तकदीर का फैसला करेगा। अभी हमारी हैसियत अभी नहीं है कि हम कुछ बड़ा ऐलान कर पाएं।

वहीं सर्वसमाज सेवा संस्थान के प्रबंधक धीरज गुप्ता ने बताया कि आज प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का मोहद्दीपुर कार्यालय पर आगमन हुआ और उन्होंने असहाय गरीब और विकलांग लोगों में कंबल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed