फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pragnent ledis death

Gorakhpur News: पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 07 May 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
pragnent ledis death
पीपीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा में शुक्रवार की रात पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अंदर देखा कि गर्भवती महिला का शव कमरे में लटका हुआ था। वहीं, विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव कमरे में लटकाया गया था। मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज क्षेत्र के गोपलापुर की चंदा देवी (25) का विवाह पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मडहा, निवासी सोनू से दो वर्ष पहले हुई थी। एक सप्ताह पहले ही मृतक चंदा देवी अपने मायके से ससुराल गई थी। शुक्रवार की रात परिजनों के साथ भोजन कर कमरे में सोने गई। देर सुबह तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा खोलने के बाद अंदर देखा तो चंदा का शव फंदे से लटका दिखा। सूचना पर पहुंचे पीपीगंज थानाध्यक्ष आशी सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed