{"_id":"641146193162949afd024083","slug":"pradhan-chased-and-beaten-up-by-elders-in-gulriha-gorakhpur-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में प्रधान को मनबढ़ों ने दौड़ाकर पीटा, गंभीर हालत में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में प्रधान को मनबढ़ों ने दौड़ाकर पीटा, गंभीर हालत में भर्ती
Wed, 15 Mar 2023 09:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Mar 2023 09:51 AM IST
सार
बनकटी उर्फ इटहिया निवासी गुलाब चंद वर्तमान में गांव के प्रधान हैं। प्रधान मंगलवार की सुबह 6:00 बजे खेत की तरफ टहलने गए थे। आरोप है कि गांव के जगदीश यादव, उसके भाई राधेश्याम, रमेश और जगदीश के लड़के धीरज, सूरज, नीरज, जगदीश की पत्नी, रमेश की पत्नी और नितेश ने मिलकर लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
गुलरिया में बदमाशों के हमले से घायल ग्राम प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के इटहिया गांव में मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान गुलाब चंद को पुरानी रंजिश में गांव के ही मनबढ़ों ने दौड़ाकर पीट दिया, जिसमे ग्राम प्रधान के दोनों पैर टूट गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलरिहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ के खिलाफ बलवा, मारपीट, लूट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बनकटी उर्फ इटहिया निवासी गुलाब चंद वर्तमान में गांव के प्रधान हैं। प्रधान मंगलवार की सुबह 6:00 बजे खेत की तरफ टहलने गए थे। आरोप है कि गांव के जगदीश यादव, उसके भाई राधेश्याम, रमेश और जगदीश के लड़के धीरज, सूरज, नीरज, जगदीश की पत्नी, रमेश की पत्नी और नितेश ने मिलकर लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे और प्रधान के गले से सोने की चेन व हाथ की अंगूठी छीन ली।
विज्ञापन
धारदार हथियार से हत्या करने की नीयत से सभी प्रधान को उठाकर अपने घर ले जा रहे थे। मारते देख गांव वाले दौड़े तो प्रधान की जान बच सकी। पिटाई से प्रधान के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं हैं। ग्राम प्रधान की नामजद तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन