फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PPganj case: A man posing as a bullion trader, police file FIR

Gorakhpur News: जाल बुनकर ठगी, चार सराफा कारोबारियों से आभूषण लेकर भागा

Mon, 04 May 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 04 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
PPganj case: A man posing as a bullion trader, police file FIR
भगवानपुर (पीपीगंज) गोरखपुर। थाना क्षेत्र में एक ठग ने खुद को व्यापारी बताकर चार सराफा कारोबारियों को निशाना बनाया और सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण लेकर भाग गया। घटना से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 2 मई को दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति पीपीगंज में सराफा की दुकानों पर पहुंचा। आरोपी खुद को दादा सो हांके नाम से परिचित कराता था और कुछ समय से नगर में सोना-चांदी की दुकान चला रहा था। उसने दुकानदारों को भरोसे में लेकर कहा कि वह आभूषण खरीदने या बेचने के लिए ले जाएगा और बाद में भुगतान कर देगा। उसके झांसे में आकर दुकानदारों ने उसे आभूषण सौंप दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने नंदलाल वर्मा, अमरजीत वर्मा, रंजीत वर्मा और संजय वर्मा की दुकानों से सोने-चांदी के आभूषण लिए और मौका पाकर भाग गया। कुछ समय बाद जब दुकानदारों को शक हुआ तो उन्होंने आरोपी द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन बंद मिला। पीड़ितों के अनुसार, नंदलाल वर्मा से करीब 32 ग्राम सोना और एक किलो 11 ग्राम चांदी, अमरजीत वर्मा से 52 ग्राम सोना, रंजीत वर्मा से लगभग 37 ग्राम सोना व 511 ग्राम चांदी और संजय वर्मा से करीब 12 ग्राम सोना व 900 ग्राम चांदी ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नॉर्थ उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दादा सो हांके पर जालसाजी का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। सर्विलांस की मदद से संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed