फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power utility suffers heavy losses due to storms and rain; supply not restored in several villages even after 48 hours.

Gorakhpur News: आंधी-बारिश से बिजली निगम को भारी नुकसान, 48 घंटे बाद भी कई गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं

Tue, 29 Sep 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Power utility suffers heavy losses due to storms and rain; supply not restored in several villages even after 48 hours.
गोरखपुर। जिले में शनिवार को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था को हुए नुकसान के बाद सोमवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार और निदेशक तकनीकी जितेंद्र नलवाया गोरखपुर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों, पोल और ट्रांसफार्मर की स्थिति की जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आंधी-बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में 405 से अधिक बिजली के पोल और करीब 16 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई स्थानों पर बिजली की लाइन टूटने और पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। इसके चलते 48 घंटे बाद भी कुछ ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट बना हुआ है। निगम की टीमें फाल्ट ठीक करने के साथ क्षतिग्रस्त पोल और उपकरण बदलने में जुटी हैं।
विज्ञापन


विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण द्वितीय के अधीक्षण अभियंता विक्रम गंगवार ने बताया कि तेज हवा और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। करीब 95 फीसदी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में भी आपूर्ति बहाल करने का काम चल रहा है। वहीं, विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण प्रथम के अधीक्षण अभियंता केके राठौर ने बताया कि बिजली बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। करीब 96 फीसदी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में भी जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed