फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply was cut off in Rapti Nagar area from 4 am on Friday morning and could not be restored till evening.

Gorakhpur News: राप्तीनगर में ट्रांसफाॅर्मर पर गिरी बिजली, 200 घरों में बिजली गुल

Sat, 02 May 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 02 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Power supply was cut off in Rapti Nagar area from 4 am on Friday morning and could not be restored till evening.

विज्ञापन

- राप्तीनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चार बजे से बिजली गुल हुई, शाम तक नहीं हो सकी बहाल

- नया ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा, मोहद्दीपुर, बिछिया, बेतियाहाता, तारामंडल इलाके में भी फाल्ट से रही घंटों परेशानी



गोरखपुर। राप्तीनगर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इससे करीब 200 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर बिजली बहाल न होने के कारण पानी की किल्लत समेत दैनिक कार्य प्रभावित रहे।
तेज गर्जना के साथ बिजली गिरते ही ट्रांसफाॅर्मर से चिंगारी निकली और आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की पुष्टि की। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नया ट्रांसफाॅर्मर मंगाया जा रहा है, जिसे लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। खबर लिखे जाने तक नए ट्रांसफॉर्मर से देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

वहीं शहर के अन्य इलाकों मोहद्दीपुर, बिछिया, बेतियाहाता और तारामंडल में भी फाल्ट के चलते कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बार-बार हो रही कटौती से लोगों में नाराजगी देखी गई। मोहद्दीपुर में सुबह चार बजे फाल्ट से बिजली कटी तो दोपहर दो बजे के आसपास आई। वहीं बेतियाहाता में सुबह पांच बजे कटी बिजली पूर्वांह्न 11 बजे तक आई। साथ ही तारामंडल इलाके में भी फाल्ट से सुबह से परेशानी रही। पूर्वांह्न 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। राप्तीनगर ओल्ड व न्यू उपकेंद्र कार्य के दौरान बंद रहा लेकिन समय सीमा से ज्यादा कटौती की गई। टाउन हॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण थोड़ी बहुत परेशानी हुई थी। वहीं राप्तीनगर के सहायक अभियंता राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से यह खराब हो गया। नया ट्रांसफाॅर्मर मंगाया जा रहा है, जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed