फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply to the Semra feeder was disrupted for six hours due to an insulator puncture.

Gorakhpur News: इंसुलेटर पंक्चर होने से सेमरा फीडर की छह घंटे गुल रही बिजली

Tue, 15 Sep 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Power supply to the Semra feeder was disrupted for six hours due to an insulator puncture.
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्र के सेमरा फीडर से जुड़े इलाकों में सोमवार को करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर दो बजे अचानक बिजली गुल होने के बाद करीब 800 घरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शाम तक बिजली नहीं आने से गर्मी में लोग बेहाल रहे। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली के अभाव में पानी के लिए भी लोगों को दिक्कत हुई। स्थानीय निवासी अजय ने बताया कि बिजली न होने से काफी परेशानी हुई। तीज व्रत रही महिलाओं को गर्मी में और परेशानी हुई। देर शाम बिजली बहाल होने के बाद समस्या समाप्त हुई।
विज्ञापन

वहीं आलोक ने बताया कि बिजली निगम फाल्ट खोजने में काफी समय लगा दिया, जिससे यह परेशानी कई घंटे तक रही। गुलरिहा के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि फीडर में इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण फाल्ट आया था। फाल्ट का स्थान खोजने और उसे ठीक करने में समय लग गया। कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करने के बाद रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed