{"_id":"6add21a2ea5f6142a7040f18","slug":"power-supply-from-25-feeders-will-be-disrupted-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1496961-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज 25 फीडरों की बाधित रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज 25 फीडरों की बाधित रहेगी बिजली
Sun, 25 Oct 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिक्स-लेन सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के कार्य के चलते रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नौसड़ फीडर की बिजली सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। वहीं, राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र के शिवनगर और रामजानकीनगर, राप्तीनगर न्यू के रेल विहार और करीमनगर, एफसीआई उपकेंद्र के सिक्टौर और भटहट, पादरी बाजार उपकेंद्र के पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर और सरस्वतीपुरम, शाहपुर उपकेंद्र के हुसैनगंज और शहबाजगंज तथा नैयापार उपकेंद्र के रजही फीडर की बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन