फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power cut for seven hours after giving notice of announced cut for four hours

गोरखपुर: चार घंटे घोषित कटौती की सूचना देकर सात घंटे गुल कर दी बिजली, शहर में मचा हाहाकार

Sat, 30 Apr 2022 01:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Apr 2022 01:15 PM IST
सार

अवर अभियंता नार्मल प्रदीप सिंह ने बताया कि राप्ती नदी पुल से लेकर नौसड़ चौराहे के बीच में दो ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट किया जाना था। सड़क किनारे प्लिंथ का काम चुका है। इसी पर ट्रांसफार्मरों को रखकर आपूर्ति शुरू की जानी थी। शिफ्टिंग में अधिक समय लग गया।

विज्ञापन
Power cut for seven hours after giving notice of announced cut for four hours
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पैडलेगंज से नौसड़ चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य की वजह से शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती की सूचना दी गई थी, लेकिन शाम 6:15 बजे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में सात घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से इलाके के करीब छह हजार परिवार परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने खंड और उपखंड अधिकारियों को फोन किया, तो वहां से सही जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


बिजली निगम प्रति दिन किसी न किसी इलाके में विकास कार्यों और मरम्मत के नाम पर चार से पांच घंटे घोषित बिजली कटौती कर रहा है। इसी की आड़ में तीन से चार घंटे अघोषित कटौती भी की जा रही है। शुक्रवार को यही किया गया। सड़क चौड़ीकरण कार्य के नाम पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नार्मल उपकेंद्र को बंद किया जाना था। इससे नौसड़ चौराहा और बहरामपुर इलाके समेत उपकेंद्र से जुड़े अन्य इलाकों में चार घंटे तक कटौती होनी थी, लेकिन सात घंटे तक कटौती की गई। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन


अवर अभियंता नार्मल प्रदीप सिंह ने बताया कि राप्ती नदी पुल से लेकर नौसड़ चौराहे के बीच में दो ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट किया जाना था। सड़क किनारे प्लिंथ का काम चुका है। इसी पर ट्रांसफार्मरों को रखकर आपूर्ति शुरू की जानी थी। शिफ्टिंग में अधिक समय लग गया। चौड़ीकरण के काम में खंभों, तार और ट्रांसफार्मरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से अलग-अलग दिन बिजलीघर को बंद करने की सूचना देकर कार्य कराया जा रहा है। कई बार अनुमानित समय से अधिक समय तक कार्य चलता रहता है तो घोषित समय से अधिक समय तक कटौती करनी पड़ती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed