फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Poured mobil oil on car and took away laptop

Gorakhpur News: मोबिल ऑयल गाड़ी पर डाला और ले उड़ा लैपटॉप, पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात

Tue, 09 May 2023 12:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 May 2023 12:30 PM IST
सार

इसके पहले चार अप्रैल को शहर के एक बड़े ज्योतिष को बेतियाहाता के पास झांसा देकर जालसाज दो लाख रुपये, लैपटॉप व जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए थे। उन्हें भी जालसाजों ने मोबिल गिरने की बात कही थी और रुकने पर वारदात की थी। इसके पहले काली मंदिर के पास जनवरी में एजेंसी मालिक मनोज मातनहेलिया के साथ भी जालसाजों ने इसी तरह से वारदात की थी।

विज्ञापन
Poured mobil oil on car and took away laptop
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में मोबिल गिरने का झांसा देकर सोमवार को एक बार फिर जालसाजों ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास से कार में लैपटॉप रखा बैग उड़ा दिया है। पिछले तीन महीने से शहर में जालसाजों का गिरोह इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है, लेकिन पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


अगर समय रहते पुलिस ने गिरोह को नहीं पकड़ा तो कई और लोगों को निशाना बना सकते हैं। हालांकि, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल के जैमिनी अपार्टमेंट निवासी प्रिंस अभिनीत एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार को कार से अपने दोस्त के साथ बेलीपार के महावीर छपरा जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट नगर के पास दो लोगों ने बोनट से मोबिल गिरने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहली बार ध्यान नहीं दिया, लेकिन फिर एक शख्स ने इशारा किया तो वह रुक गए। आगे जाकर देखे तो मोबिल लगा था, लेकिन बोनट खुलने पर ऐसा कुछ नहीं था। इसके बाद उन्होंने आगे दिखाने को सोच और गाड़ी में बैठने गए तो देखे कि दरवाजा खुला है। अंदर देखे तो बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, चार्जर और कई जरूरी दस्तावेज थे।

ज्योतिष और एजेंसी मालिक के साथ भी हुई थी घटनाएं
इसके पहले चार अप्रैल को शहर के एक बड़े ज्योतिष को बेतियाहाता के पास झांसा देकर जालसाज दो लाख रुपये, लैपटॉप व जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए थे। उन्हें भी जालसाजों ने मोबिल गिरने की बात कही थी और रुकने पर वारदात की थी। इसके पहले काली मंदिर के पास जनवरी में एजेंसी मालिक मनोज मातनहेलिया के साथ भी जालसाजों ने इसी तरह से वारदात की थी। उनके कार से भी जालसाज 3.50 लाख रुपये व जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए थे। अभी इन घटनाओं का भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed