{"_id":"65e8d634a6f0d367250d1321","slug":"potato-prices-increased-garlic-came-down-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-489777-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आलू के बढ़ गए भाव, लहसुन आया नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आलू के बढ़ गए भाव, लहसुन आया नीचे
Thu, 07 Mar 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में 10 रुपये किलो बढ़ा आलू का दाम
एक माह पहले 400 रुपये किलो बिकने वाला लहसुन अब 100 रुपये किलो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एक महीने पहले 400 रुपये किलो बिक रहे लहसुन के भाव गिर गए हैं। वहीं आलू के दाम में भी एक सप्ताह में 10 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। जानकार आलू के दाम अचानक से बढ़ने के पीछे की वजह होली को मान रहे हैं, क्योंकि होली में आलू की मांग बढ़ जाती है।
थोक मंडी में एक महीने पहले तक लहसुन के दाम 320 रुपये किलो तक पहुंच गए थे, वहीं खुदरा बाजार में 400 रुपये किलो तक बिक रहा था, लेकिन नई फसल की आवक शुरू होने के साथ ही इसके दाम में गिरावट शुरू हो गई। बुधवार को थोक मंडी में लहसुन 80 से 120 रुपये किलो के बीच बिका। वहीं खुदरा में 100 से 140 रुपये किलो बिक रहा है। लहसुन व्यापारी आकाश ने बताया कि लहसुन के दाम में अभी और गिरावट आएगी।
सब्जियों में बात करें आलू की तो होली के करीब आते ही आलू के दाम में भारी उछाल आया है। जो आलू थोक मंडी में एक सप्ताह पहले आठ रुपये और खुदरा में 15 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब थोक में 15 रुपये और खुदरा में 22 से 25 रुपये किलो बिक रहा है। आलू व्यापारी सोनू ने बताया कि आलू के दाम अब स्थित रहेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
प्याज के दाम भी बढ़े
आलू के साथ ही प्याज के दाम में भी इजाफा हुआ है। सब्जी व्यापारी शालू प्रजापति ने बताया कि एक सप्ताह पहले प्याज खुदरा बाजार में 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा था। बुधवार को प्याज 30 से 35 रुपये किलो के बीच बिका। बताया कि आने वाले दिनों में प्याज के दाम में और बढ़ोतरी होगी।