{"_id":"5e3ace4e8ebc3ee5ea3fb087","slug":"postmortom-report-open-reason-behind-the-death-of-born-child-found-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ नवजात की मौत का खुलासा, झाड़ी से बरामद हुआ था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ नवजात की मौत का खुलासा, झाड़ी से बरामद हुआ था शव
Wed, 05 Feb 2020 07:48 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, पीपीगंज (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, पीपीगंज (गोरखपुर)।
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 05 Feb 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
इलाके के हरपुर ग्रामसभा में पोखरे किनारे झाड़ी में मिले नवजात की हत्या की गई थी। इसका पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पता चला है कि सिर पर चोट लगने से नवजात कोमा में गया था, फिर उसकी मौत हो गई थी। यह भी स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत पोस्टमार्टम के समय (चार फरवरी) से दस दिन पहले ही हुई थी।
पोस्टमार्टम की कॉपी पुलिस के पास आने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया, जबकि डीजीपी का स्पष्ट निर्देश है कि इस तरह के मामले में धारा 317, 318 की धारा में केस दर्ज हो। इस मामले में हत्या और साक्ष्य छिपाने की पुष्टि हो चुकी है, बावजूद इसके पुलिस जांच और वादी न मिलने का हवाला देकर टालमटोल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 31 जनवरी को हरपुर गांव के पोखरे किनारे कुछ लोग जानवर लेकर गए थे। वहां झाड़ी के पास फेंके गए नवजात का शव देखा। जानवरों ने उसे नोंचा भी था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए तो भेजा, मगर केस नहीं दर्ज किया गया।