फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Postmortem report open minor boy death mystery in gorakhpur

क्राइम: पानी की टंकी में जिंदा डाला गया था मासूम, नाना व दो मौसी पर हत्या का केस

Fri, 26 Mar 2021 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Mar 2021 11:14 AM IST
सार

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई जानकारी, नाना व दो मौसी पर हत्या का केस
  • बच्चे के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने नाना और दो मौसी को लिया हिरासत में

विज्ञापन
Postmortem report open minor boy death mystery in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार के भीटी गांव में डेढ़ साल के अनिकेत को जिंदा ही टंकी में डालकर बंद कर दिया गया था। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। पोस्टमार्टम में पानी में डूबकर दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने अनिकेत के पिता भलुवान निवासी धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर नाना और दो बड़ी मौसी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने माता-पिता को भी पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, भीटी गांव निवासी आनंद स्वरूप सिंह की तीन बेटियों में दो की शादी बस्ती में एक ही घर में हुई है। दोनों बेटी शशि और वंदना बुधवार को मायके आईं थीं। इस सूचना पर छोटी बहन मनोरमा भी बेटे और पति धर्मेंद्र के साथ मायके चली आई। पति मनोरमा और बच्चे को छोड़कर लौट गए। रात में करीब आठ बजे जब मनोरमा अपने कमरे में गईं तो बच्चा वहां नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले घरवालों ने खुद तलाश की लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो नाना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान ही छत पर रखी टंकी का ढक्कन खोला तो बच्चे का शव बरामद हुआ। टंकी में बच्चे का शव मिलने के बाद से हत्या के तथ्य सामने आने लगे थे। क्योंकि बच्चा काफी छोटा था और टंकी तक अकेला नहीं पहुंच सकता था।

टंकी का ढक्कन भी धुमाने वाला था और बंद था। इससे यह स्पष्ट हो गया था कि बच्चे की घर में ही किसी ने हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र ने तहरीर देकर नाना और दोनों मौसी पर हत्या की आशंका जता दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के लिए बच्चे के नाना व दोनों मौसी को थाने लाया गया है। बच्चे के मां-बाप से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है, जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed