{"_id":"5e7f09938ebc3e78bf174fff","slug":"postmortem-house-doctor-fear-to-corona-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां शव का पोस्टमार्टम करने से डॉक्टर ने किया इनकार, वजह जानकर आपको भी लग जाएगा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां शव का पोस्टमार्टम करने से डॉक्टर ने किया इनकार, वजह जानकर आपको भी लग जाएगा डर
Sat, 28 Mar 2020 01:53 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Mar 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की दहशत का असर ऐसा है कि संदिग्ध शवों के पोस्टमार्टम से भी डॉक्टर डर रहे हैं। शुक्रवार को ऐसा ही मामला मेडिकल कॉलेज में सामने आया है।
विज्ञापन
पिपराइच क्षेत्र के हेमधापुर गांव निवासी रघुनाथ चौहान 23 मार्च को मुंबई से घर आया था। बृहस्पतिवार को अचानक खून की उल्टी होने के बाद मौत हो गई। गांव के लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण होने की आशंका जताते हुए पिपराइच सीएचसी पर अधीक्षक डॉ नंदलाल कुशवाहा को सूचना दी।
विज्ञापन
डॉ नंदलाल कुशवाहा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह बताने की बात बताई। शुक्रवार को युवक का पोस्टमार्टम कराने जब परिजन आए तो डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने में आनाकानी शुरू कर दी। डॉक्टरों को डर था कि युवक मुंबई से आया था। ऐसे में कही वह कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं था।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दिए। आलाधिकारियों के वार्ता करके डॉक्टरों ने दो घंटे बाद पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह टीबी बताई गई। इस पर डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है।