{"_id":"5f8c842b8ebc3e9bf00e0c71","slug":"post-on-twitter-by-fake-account-gorakhpur-news-gkp3699133119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट की सेकेंड टॉपर आकांक्षा का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाकर किए दो पोस्ट, मां ने कहा, बदनाम करने की साजिश-पुलिस से की जाएगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट की सेकेंड टॉपर आकांक्षा का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाकर किए दो पोस्ट, मां ने कहा, बदनाम करने की साजिश-पुलिस से की जाएगी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट की सेकेंड टॉपर आकांक्षा का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाकर किए दो पोस्ट, मां ने कहा, बदनाम करने की साजिश-पुलिस से की जाएगी शिकायत
कसया (कुशीनगर)। नीट में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर रहीं आकांक्षा सिंह के घर एक तरफ बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं उनके नाम से फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक बयानबाजी भी की जा रही है। जबकि नीट का परीक्षाफल आने के दिन ही आकांक्षा ने साक्षात्कार में स्पष्ट तौर पर कहा था कि अब तक की पढ़ाई के दौरान उसने सोशल मीडिया और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया है।
आकांक्षा के नाम से फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाकर दो पोस्ट किए गए हैं। यह एकाउंट अक्तूबर में ही बनाया गया है। पहले पोस्ट में लिखा गया है कि मैं कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं थी। आज मुझे बहुत ही दु:खी मन से सोशल मीडिया ज्वाइन करना पड़ा है। जो भी हुआ वह मेरे साथ, नाइंसाफी है। मेहनत तो मैंने भी की, सफल तो मैं भी हुई। वहीं दूसरे पोस्ट में धर्म विशेष को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई है।
इस मामले में आकांक्षा की मां रुचि सिंह का कहना है कि मेरी बेटी का कोई ट्विटर एकाउंट नहीं है। यहां तक कि उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है। किसी ने साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की है। इसकी शिकायत पुलिस में की जाएगी। नीट की सेकेंड टॉपर आकांक्षा को सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी बधाई दे चुके हैं।