पॉजिटिव पे सिस्टम से रुकेगा बैंक चेकों का फर्जीवाड़ा, जानिए कब से लागू हो रही है यह व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक एक जनवरी 2021 से एक नया सिस्टम लाने जा रहा है। इसके तहत बैंकिंग फ्रॉड पर लगाम लगाई जा सकेगी। पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक के जरिए 50,000 रुपये या उससे अधिक के भुगतान के लिए कुछ जरूरी जानकारियों को दोबारा वैरिफाई किया जाएगा।
चेक के जरिए भुगतान में होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए रिजर्व बैंक यह कदम उठाने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के द्वारा इस पॉजिटिव पे सिस्टम को विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर 2020 एनईएफटी एवं आरटीजीएस के माध्यम से डिजिटल भुगतान सुविधा 24 घंटे दिए मंजूरी दी है। पहले ग्राहकों को यह सुविधा प्रात: 07.00 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध थी।
सभी जरूरी जानकारियों का होगा मिलान
पॉजिटिव पे सिस्टम एक स्वचालित टूल है जो चेक के जरिए धोखाधड़ी करने पर लगाम लगाएगा। इसके तहत, जो व्यक्ति चेक जारी करेगा, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी। चेक जारी करने वाला व्यक्ति यह जानकरी एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दे सकता है।
इसके बाद चेक पेमेंट से पहले इन जानकारियों को क्रॉस-चेक किया जाएगा। अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाएगी तो चेक से भुगतान नहीं किया जाएगा और संबंधित बैंक शाखा को इसकी जानकरी दी जाएगी।
5 लाख या उससे अधिक के भुगतान के लिए नया सिस्टम हो सकता है अनिवार्य
खाताधारक के ऊपर निर्भर होगा कि वे इस सुविधा फायदा उठाएं या नहीं। हालांकि चेक के जरिए पांच लाख या उससे अधिक के भुगतान के लिए इस सुविधा को अनिवार्य भी किया जा सकता है। रिजर्व बैंक ने बैंकों को एसएमएस अलर्ट, ब्रांच में डिस्प्ले, एटीएम, वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ग्राहकों के बीच पॉजिटिव पे सिस्टम के फीचर को लेकर जागरुकता फैलाने की सलाह भी जारी की है।
भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ ने कहा कि स्टेट बैंक में इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और अपनी शाखाओं के माध्यम से अपने ग्राहकों को को इस बारे में जागरूकता फैलाना भी शुरू कर दिया है। ग्राहकों से हमारी अपील है कि इस फुलप्रूफ व्यवस्था को अपनाएँ और चेक द्वारा सुरक्षित भुगतान कर सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में अपना कदम बढ़ाएं।