फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pollution increases in the atmosphere with cold avoid morning walk

Gorakhpur News: ठंड के साथ वायुमंडल में बढ़ा प्रदूषण...मार्निंग वाक से करें परहेज

Mon, 18 Dec 2023 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 10:14 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते गोरक्षनगरी पिछले एक सप्ताह से ठंड की चपेट में है। रात का तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। दिन में हल्की धूप निकल तो रही है लेकिन बर्फीली हवा के चलते बेअसर साबित हो रही है।

विज्ञापन
Pollution increases in the atmosphere with cold avoid morning walk
रूस्तमपुर के पास सिक्सलेन पर उड़ रही धूल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मौसम सर्द होने के साथ ही वायुमंडल में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होने के साथ बर्फीली हवा चलने के कारण वातावरण में नमी से वायु गुणवत्ता का सूचकांक बढ़ गया है। सुबह और शाम इसका स्तर अधिक देखने को मिल रहा रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में सुबह शाम टहलने वालों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले तीन दिन से एक्यूआई 150 के आसपास बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


फिट और हेल्दी रहने के लिए सुबह टहलने की सलाह दी जाती है। कई स्टडीज में बताया गया है कि सुबह 3-4 किलोमीटर टहलने से शरीर दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक रहता है। लेकिन जब बात सर्दियों में सुबह टहलने की हो तो थोड़ा अलर्ट होने की जरूरत है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में सुबह टहलने पर जरा सी लापरवाही या ढिलाई आपको भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

असल में ठंड के मौसम में शरीर का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में ठंडी हवा और उसमें मौजूद नमी बीमारी का कारण बन सकती है। साथ ही सुबह स्मॉग और धुंध भी ज्यादा होती है, जो सांस के जरिये आपके शरीर के अंदर चली जाती है। फिर यही ठंडी हवा और जहरीली गैसें हार्ट और लंग्स से जुड़ी बीमारियों का कारण बनती हैं।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते गोरक्षनगरी पिछले एक सप्ताह से ठंड की चपेट में है। रात का तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। दिन में हल्की धूप निकल तो रही है लेकिन बर्फीली हवा के चलते बेअसर साबित हो रही है। जिसके चलते वातावरण में नमी बनी हुई है। जिसका असर एयर क्वालिटी इंडेक्स पर पड़ रहा है।

 

शनिवार को एक्यूआई का स्तर 162 दर्ज किया गया। जबकि रविवार को सुबह 10 बजे 148 दर्ज किया गया। रात में 9 बजे एक्यूआई 144 रहा। एमएमएमयूटी वायु गुणवत्ता सूचकांक के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. एके मिश्रा का कहना है कि वातावरण में नमी के चलते वायुमंडल में फैला कण ऊपर नहीं जा पा रहा है। जिसके चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में सुबह शाम टहलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

हार्ट पेशेंट सुबह टहलने से बचें
फिजीशियन डॉ. राजीव जायसवाल का कहना है कि सर्दियों में मॉर्निंग वाक पर जाने से दिल के मरीजों को पूरी तरह से बचना चाहिए। असल में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इससे हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।

छह दिन में एक्यूआई का स्तर
12 दिसंबर 148
13 दिसंबर 124
14 दिसंबर 113
15 दिसंबर 145
16 दिसंबर 162
17 दिसंबर 145
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed