फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gas pipeline burst due to car collision, gas supply to two hundred houses stopped

Gorakhpur News: कार की टक्कर से फटी गैस पाइपलाइन, ठप रही आपूर्ति

Mon, 20 Nov 2023 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2023 12:10 PM IST
सार

टोरेंट कंपनी घरों में पाइप लाइन से रसोई गैस की आपूर्ति करती है। वसुंधरा फेज एक के परिसर में कंपनी ने सर्विस रेग्युलेटर लगाया है। यहां से तीन काॅलोनियों को आपूर्ति दी जाती है। रविवार को एक व्यक्ति ने सर्विस रेग्युलेटर के पास कार खड़ी की थी।

विज्ञापन
Gas pipeline burst due to car collision, gas supply to two hundred houses stopped
तारामंडल इलाके में सीएनजी पाइप लाइन में टककर के बाद खड़ी कार

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के वसुंधरा फेज के पास कार की टक्कर से पीएनजी की पाइप लाइन फट गई। अचानक गैस रिसाव होने से आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। उस ओर आने वाले स्थानीय लोगों के वाहनों को रोका गया और पाइप को ठीक किया गया। करीब दो घंटे तक दो सौ से अधिक घरों में गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी। काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति शुरू हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टोरेंट कंपनी घरों में पाइप लाइन से रसोई गैस की आपूर्ति करती है। वसुंधरा फेज एक के परिसर में कंपनी ने सर्विस रेग्युलेटर लगाया है। यहां से तीन काॅलोनियों को आपूर्ति दी जाती है। रविवार को एक व्यक्ति ने सर्विस रेग्युलेटर के पास कार खड़ी की थी। परिसर में एक व्यक्ति ने अपनी कार स्टार्ट की।
विज्ञापन


अचानक कार की गति बढ़ गई और अनियंत्रित होकर पहले से खड़ी कार में पीछे से टकरा गई। इस कारण सर्विस रेग्युलेटर टूट गया। इससे गैस तेजी से फैलने लगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि मौके पर दमकल की गाड़ी गई थी। कंपनी के कर्मचारियों को बुलाकर पाइप लाइन ठीक कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed