Gorakhpur News: बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले पुलिस कर्मियों की खैर नहीं, DGP ने दिए आदेश
बीते 13 मार्च को भागलपुर से जम्मू जा रही 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस में दरोगा द्वारा टीटीई को धमकाने का मामला प्रकाश में आया था। अमरनाथ एक्सप्रेस में बस्ती से बभनान के बीच टीटीई ने एसी कोच में सवार जब जीआरपी के एक दरोगा से टिकट मांगा तो दारोगा व सिपाही टीटीई पर भड़क गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक दरोगा द्वारा टीटीई को धमकाने के मामले को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अब ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी। इस संबंध में डीजीपी ने सभी अपर पुलिस महानिदेशक और जीआरपी अधीक्षक को निर्देश जारी किए हैं।
डीजीपी की तरफ से जारी पत्र में कहा है कि अगर कोई भी पुलिस कर्मी बिना टिकट यात्रा करता है और बेवजह टीटीई से बहस करता है तो सख्त कार्रवाई होगी। डीजीपी ने यह पत्र डीआरएम लखनऊ मण्डल के पत्र के बाद जारी किया है। डीआरएम ने डीजीपी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि ट्रेनों में पुलिस कर्मियों द्वारा टीटीई को परेशान करने की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
इसे भी पढ़ें: 11 एकड़ में बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, कालेसर के पास 120 एकड़ जमीन की तलाश हुई पूरी
उन्होंने पत्र में हाल ही में जम्मू जा रही जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई घटना का भी जिक्र किया था। बीते 13 मार्च को भागलपुर से जम्मू जा रही 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस में दरोगा द्वारा टीटीई को धमकाने का मामला प्रकाश में आया था। अमरनाथ एक्सप्रेस में बस्ती से बभनान के बीच टीटीई ने एसी कोच में सवार जब जीआरपी के एक दरोगा से टिकट मांगा तो दारोगा व सिपाही टीटीई पर भड़क गए थे।
उन्होंने टीटीई को धमकाया था। इस पूरे घटनाक्रम को कोच में सवार एक यात्री ने कैमरे में कैद कर रेलमंत्री को ट्वीट कर दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.