{"_id":"657c0e8b772a6014c50271bb","slug":"policeman-arrested-after-molests-teenage-girl-2023-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी को बहला-फुसला कर सिपाही ने की छेड़खानी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी को बहला-फुसला कर सिपाही ने की छेड़खानी, गिरफ्तार
Fri, 15 Dec 2023 02:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:00 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद आगे की करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुलरिहा इलाके से किशोरी को बहला-फुसला कर छेड़खानी का मामला सामने आया है। एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सिपाही संदीप को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही की तैनाती वर्तमान में पुलिस लाइंस में है। हालांकि चर्चा है कि दोनों के बीच पहले से दोस्ती थी और घर वालों को घटना की जानकारी होने के बाद केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां ने गुलरिहा थाना में केस दर्ज कराया है। मां ने तहरीर में लिखा है कि 11 दिसंबर की रात दो बजे उनकी बेटी मकान से कुछ दूर स्थित शौचालय की तरफ गई थी। इसी बीच सिपाही संदीप चौहान अपनी बाइक से पहुंचा। आरोप है कि बेटी को अकेला देख मुंह बांधकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ लेकर तारामंडल क्षेत्र में चला गया।
विज्ञापन
वहां सुनसान जगह पर बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आबरू बचाने के लिए उनकी बेटी भागकर पास में स्थित हाॅस्पिटल में पहुंची और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को घटना की जानकारी दी। बाइक से पीछा करते हुए सिपाही भी वहां पहुंच गया, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने बेटी को अंदर छिपा दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: भांजे ने ही खोला था गोरखपुर शहर में अवैध सोने के धंधे का खेल, पकड़ा गया
Trending Videos
डायल 112 पर फोन करने के बाद पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें देखकर सिपाही फरार हो गया। पुलिसकर्मियों के फोन करने बाद मैं तारामंडल पहुंची और बेटी को अपने साथ ले आई। घर पर उसने घटना के बारे में बताया।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद आगे की करवाई की जाएगी।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद आगे की करवाई की जाएगी।