{"_id":"5ffc5c678ebc3e2e2f194a01","slug":"police-will-specially-monitor-chaotic-elements-of-locality","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मोहल्ले के अराजक तत्वों की विशेष निगरानी करेगी पुलिस, गलती करने पर ऐसे सिखाएगी सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मोहल्ले के अराजक तत्वों की विशेष निगरानी करेगी पुलिस, गलती करने पर ऐसे सिखाएगी सबक
Mon, 11 Jan 2021 07:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर पुलिस अब मोहल्लों में गुटबाजी कर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों पर नकेल कसेगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर निगरानी की जाएगी। एसपी सिटी ने सभी थानेदारों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कूड़ाघाट से मोहद्दीपुर तक फिल्मी अंदाज में मारपीट और फायरिंग के मामले के बाद पुलिस की सख्ती से इस तरह की घटनाएं रुकी थीं, लेकिन अब फिर सामने आने लगी हैं।
ताजा मामला गोरखनाथ इलाके के बिलंदपुर खंता का सामने आया है। वहां के रहने वाले सुरेश मौर्या दूध का व्यापार करते हैं। बीते बृहस्पतिवार को उनके ऊपर हमला किया गया। आरोप उनके ही मोहल्ले के युवकों पर है। पता चला कि छोटी सी बात पर विवाद हुआ था और मोहल्ले के युवकों ने गुटबाजी कर हमला कर दिया। इस घटना के बाद एसपी सिटी ने पुलिस को मोहल्लों के अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
पुलिस जुटाएगी ये जानकारियां...
एसपी सिटी सोनम कुमार ने कहा कि गुटबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर उनकी निगरानी की जाएगी। पूर्व में किन मनबढ़ों के खिलाफ शिकायतें आई हैं, उनके संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

- मोहल्लों में गुटबाजी करने वाले युवकों का नाम पूर्व में हुई घटनाओं के आधार पर।
- मारपीट की घटनाओं में कौन, कब शामिल रहा है।
- मोहल्ले में उनकी आम शोहरत कैसी है, उनके बारे में लोगों की क्या राय है।
- ऐसे लोगों के खिलाफ पूर्व में कोई केस दर्ज हुआ है कि नहीं, यदि दर्ज है क्या मामले हैं।
- मारपीट और बवाल करने वाले लोगों को किसका संरक्षण मिलता है, कौन- कौन मददगार हैं।