फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will go to Deoria to record the statement of BSA and suspended clerk in Gorakhpur

शिक्षक खुदकुशी प्रकरण: BSA और निलंबित बाबू का बयान दर्ज करने देवरिया जाएगी पुलिस- शासन की जांच भी शुरू

Tue, 24 Feb 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police will go to Deoria to record the statement of BSA and suspended clerk in Gorakhpur
मृतक कृष्ण मोहन की फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी के मामले में गुलरिहा पुलिस की टीम बीएसए और निलंबित शिक्षक के बयान दर्ज करने के लिए देवरिया जाएगी। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच के लिए दस्तावेज को फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा गया है।

विज्ञापन


शिक्षक ने अपने सुसाइड नोट में जान देने से पहले दो अन्य शिक्षकों के नामों का भी जिक्र किया था। आरोप है कि ये दोनों शिक्षक भी उनके साथ बहाली के लिए बीएसए और निलंबित बाबू को रुपये दे चुके हैं। अब पुलिस ने उनसे भी संपर्क कर बयान देने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन

शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी के मामले में गुलरिहा पुलिस ने शिवपुर सहबाजगंज निवासी उनकी पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर देवरिया की बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव और बाबू संजीव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद ने बताया कि मंगलवार को विवेचक नामजद आरोपियों का बयान दर्ज करने देवरिया जाएंगे।

सुसाइड नोट में शिक्षक ने स्पष्ट किया था कि उनके साथ दो अन्य सहायक अध्यापकों ओंकार सिंह और अपर्णा तिवारी ने भी बहाली के लिए 16-16 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि कृष्ण मोहन सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने कर्ज लेकर रकम दी। इसके बावजूद भुगतान और सेवा बहाली की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। इससे क्षुब्ध होकर शिक्षक ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी।

विवेचक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ सहायक अध्यापकों ओंकार और अर्पणा तिवारी के भी बयान दर्ज करेंगे। शिक्षकों से पूछताछ में यह जांच की जाएगी कि उन्होंने कब-कब और कितने रुपये निलंबित बाबू और बीएसए को दिए थे और उनका इस खुदकुशी प्रकरण से कोई संबंध है या नहीं।

जांच के लिए भेजा गया सुसाइड नोट
थाना प्रभारी का कहना है कि सुसाइड नोट मामले की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। नोट में शिक्षक ने स्पष्ट किया था कि शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों के जरिये भ्रष्टाचार और रिश्वत के दबाव में वह लगातार मानसिक तनाव में थे। एफएसएल की जांच से पता चलेगा कि नोट की हैंडराइटिंग सचमुच शिक्षक की है या किसी और की। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम देवरिया भेजने की तैयारी कर ली गई है। टीम बीएसए और निलंबित बाबू के साथ-साथ अन्य दो शिक्षकों के बयान भी दर्ज करेगी। पुलिस का कहना है कि कोई भी पहलू नजरअंदाज नहीं किया जाएगा: रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed