{"_id":"62429d2433f2d36b6d757c69","slug":"police-will-crack-down-on-miscreants-by-running-a-special-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का ऑपरेशन: एडीजी ने दिया निर्देश, विशेष अभियान चलाकर पुलिस बदमाशों की कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का ऑपरेशन: एडीजी ने दिया निर्देश, विशेष अभियान चलाकर पुलिस बदमाशों की कसेगी नकेल
Tue, 29 Mar 2022 11:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:16 AM IST
सार
एडीजी ने पांच बिंदुओं पर 30 अप्रैल तक अभियान चलाने के निर्देश दिए, ऑपरेशन तमंचा, ऑपरेशन शिकंजा समेत पांच बिंदुओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट भी भेजनी होगी।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव और पर्व खत्म होने के बाद एडीजी अखिल कुमार ने एक बार फिर से विशेष अभियान चलाकर बदमाशों पर नकेल कसने का आदेश जारी कर दिया है। एडीजी ने जोन के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक पांच बिंदुओं पर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन शिकंजा, विवेचना निस्तारण, रंजिशों का चिह्नांकन, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, ऑपरेशन तमंचा के तहत कार्रवाई करनी है। इसकी रिपोर्ट भी एडीजी दफ्तर को भेजनी होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, विवेचना निस्तारण अभियान में सभी विवेचक को विवेचनाओं को गुणात्मक रूप से निपटाना है। सीओ प्रत्येक सप्ताह अर्दली रूप में कार्रवाई करते हुए इसकी समीक्षा भी करें। रंजिशों का चिह्नांकन अभियान बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) को करना है। अपने बीट क्षेत्र में जाकर आठ घंटे की अवधि तक गांव में रहकर रंजिशों के बारे में जानकारी जुटानी है।
विज्ञापन
इस काम के दौरान प्रधान, पूर्व प्रधान समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों व आम लोगों से बात करनी है। विवाद सामने आने पर पाबंद किया जाए। गैंगस्टर एक्ट के आरोपितों पर कार्रवाई कर संपत्ति को कुर्क कराया जाए। ऑपरेशन शिकंजा और ऑपरेशन तमंचा को और प्रभावी बनाया जाए। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि जोन के सभी जिलों को आदेश भेजा गया है कि वे अभियान चलाकर बदमाशों पर कार्रवाई करें। कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी।