फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will apply tomorrow to take Mafia Ajit Shahi on remand

Gorakhpur News: माफिया अजीत शाही को रिमांड पर लेने के लिए कल अर्जी देगी पुलिस, जिला जज को भेजा गया पत्र

Wed, 24 May 2023 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 May 2023 12:12 PM IST
सार

गोरखपुर पुलिस की ओर से जिला जज और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी सहयोग के लिए पत्र भेजा गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस माफिया अजीत को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस अर्जी देगी।

विज्ञापन
Police will apply tomorrow to take Mafia Ajit Shahi on remand
माफिया अजीत शाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अजीत शाही को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस 25 मई तक कोर्ट में अर्जी देगी। पुलिस की ओर से रेलवे कोऑपरेटिव बैंक प्रकरण में दर्ज केस में तलब करने को दी गई अर्जी पर कोर्ट ने तारीख तय की है। उसी दिन माफिया को रिमांड पर लेने के लिए भी शाहपुर पुलिस अर्जी देगी।

विज्ञापन


रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में घुसकर कर्मचारियों को धमकाने के मामले में 12 मई को अजीत शाही, अनिल सिंह विशेन व अन्य पर बैंक के सहायक सचिव धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच के साथ ही पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगी थी, लेकिन इसी बीच अजीत शाही वकील की पोशाक में माफिया कोर्ट में हाजिर हो गया।
विज्ञापन


 हालांकि, पुलिस की जांच में एनबीडब्ल्यू भी सवालों के घेरे में है और इसकी अलग से जांच चल रही है। अब पुलिस शाहपुर थाने में दर्ज केस में कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। पुलिस माफिया अजीत को रिमांड पर लेकर केस में शामिल अन्य लोगों के भूमिका में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गोरखपुर पुलिस की ओर से जिला जज और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी सहयोग के लिए पत्र भेजा गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस माफिया अजीत को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस अर्जी देगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed