फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police who went to catch gangster came on backfoot helpless in front of supporters

Gorakhpur News: गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस, आरोपी बोला- जहर खाकर मर जाऊंगा, मगर साथ नहीं जाऊंगा

Tue, 14 Feb 2023 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Feb 2023 10:38 AM IST
सार

गैंगस्टर राजेश निषाद का खोराबार पुलिस को चुनौती देने का मामला नया नहीं है। हर बार पुलिस उससे मात खाई है। जुलाई 2022 में गैंगस्टर ने अपने उस मकान का ताला तोड़कर उसे किराए पर दे दिया था, जिसे प्रशासन ने जब्त किया था। हालांकि, आठ अगस्त 2022 को पुलिस ने गैंगस्टर राजेश निषाद और उसके पिता मोतीचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
police who went to catch gangster came on backfoot helpless in front of supporters
सांकेतिक। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के एक गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस को उसके समर्थकों ने घेर लिया। इस पर पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस के सामने ही गैंगस्टर बहन की शादी हो जाने के बाद ही चलने का आदेश देता रहा। इस बीच वह धमकी भी दिया, अगर जबरदस्ती ले जाया गया तो जहर खाकर जान दे देगा। घंटों मशक्कत के बाद भी पुलिस हिस्ट्रीशीटर को पकड़ नहीं पाई और खाली हाथ लौट आई। मामला खोराबार इलाके के करमहिया सिक्टौर रविवार रात का है।

विज्ञापन


खोराबार इलाके के करमहिया सिक्टौर के रहने वाले राधेश्याम निषाद ने चार फरवरी को गैंगस्टर राजेश निषाद समेत 10 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। राधेश्याम का आरोप है कि चार फरवरी की रात बेटा राज निषाद कुछ सामान खरीदने सिक्टौर गया था, जहां उसे मारने के लिए पहले से राजेश निषाद उर्फ चिखूरी और उसके भाई मनोज, जयहिंद और गोविंद के अलावा, उसका बेटा आकाश समेत हरिशचंद्र, देवशरण, गुड्डू, विवेक और दयानंद घात लगाकर बैठे थे।
विज्ञापन


 

हमलावरों ने राज को देखते ही उसपर फरसा, हाकी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में राज गंभीर रुप से घायल हो गया और हमलावर उसे मरा समझकर फरार हो गए। हमलावरों ने राज के पास से 30 हजार रुपये नकद समेत सोने की चेन भी लूट लिया।

राधेश्याम की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन आरोपियों के खिलाफ लूट और हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी थी। रविवार को खोराबार थाने की फोर्स जब दबिश देने करमहिया गांव पहुंची तो वहां गैंगस्टर और उसके समर्थकों का आंतक पुलिस को झेलना पड़ा और वह खाली हाथ लौट आई। आरोपी का कहना है कि बहन की शादी के बाद वह थाने पहुंच जाएगा। 13 फरवरी को उसकी बहन की शादी है।

पुलिस को पहले भी चुनौती दे चुका है गैंगस्टर
गैंगस्टर राजेश निषाद का खोराबार पुलिस को चुनौती देने का मामला नया नहीं है। हर बार पुलिस उससे मात खाई है। जुलाई 2022 में गैंगस्टर ने अपने उस मकान का ताला तोड़कर उसे किराए पर दे दिया था, जिसे प्रशासन ने जब्त किया था। हालांकि, आठ अगस्त 2022 को पुलिस ने गैंगस्टर राजेश निषाद और उसके पिता मोतीचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन, वह अपने साथियों के साथ पुलिस को कई बार चकमा दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed