{"_id":"65ce9182eab4f1366c045d16","slug":"police-vehicles-repairednow-lioness-squad-will-be-seen-again-on-the-roads-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-467468-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस की गाड़ियां दुरुस्त...अब सड़कों पर फिर नजर आएगा शेरनी दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस की गाड़ियां दुरुस्त...अब सड़कों पर फिर नजर आएगा शेरनी दस्ता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पुलिस का शेरनी दस्ता अब फिर सड़कों पर नजर आएगा। खराब होने की वजह से गाड़ियां थाने और पुलिस लाइंस में खड़ी हो गईं थीं। सीओ लाइंस एएसपी अंशिका वर्मा ने कंपनी से बातचीत कर गाड़ियों को फिर से सही करा दिया है। इसके साथ ही कंपनी से अनुबंध किया गया है कि वह नियमित रूप से सर्विसिंग करें। महिला पुलिस पेट्रोल के खर्च का बिल देंगी, जिसका भुगतान भी किया जाएगा। यानी अब शेरनी दस्ता सड़कों पर नजर आएगी और भविष्य में किसी गड़बड़ी की वजह से उनके वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे।
यह है खासियत: शेरनी दस्ते के लिए पुलिस को मिली स्कूटी को जीपीएस सिस्टम, सायरन, फ्लैश लाइट, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, पेपर स्प्रे आदि से लैस किया गया था। ताकि इससे प्रभावी ढंग से गश्त किया जा सके। पूर्व में स्कूटी की बैटरियां गड़बड़ हो गई थीं। इसका प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेजा गया था, लेकिन अब एएसपी ने पहल कर इसे ठीक करा दिया है।
.....
कोट
शेरनी दस्ता के वाहनों को ठीक करा दिया गया है। कंपनी से अनुबंध भी किया गया है कि नियमित सर्विसिंग हो सके और गड़बड़ी न आने पाए। पेट्रोल की व्यवस्था का सिस्टम बना दिया गया है।
विज्ञापन
- अंशिका वर्मा, एएसपी