{"_id":"6894f27528e496049a0a9911","slug":"police-unseenprincess-attacked-twice-in-two-days-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1007-160313-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस ने की अनदेखी...दो दिन में दो बार राजकुमारी पर हुआ जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस ने की अनदेखी...दो दिन में दो बार राजकुमारी पर हुआ जानलेवा हमला
Fri, 08 Aug 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में दो दिन के अंदर दो बार पटीदारों ने राजकुमारी शुक्ला (45) पर जानलेवा हमला किया। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के नाम पर चोटिल समेत दोनों पक्षों से दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया।
बृहस्पतिवार को राजकुमारी को पटीदारों ने फिर दरवाजे से उठाकर ले जाकर जमीन पर घसीट कर पिटाई कर अधमरा कर दिया। घायल का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। मामला जगजाहिर होने पर अब पुलिस चेती है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार की शाम को ही पटीदारों ने राजकुमारी पर चाकू और लोहे की राॅड से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। फिर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जानकारी के अनुसार, चकिया शुक्ल निवासी राधेश्याम शुक्ला और पुरुषोत्तम शुक्ला पक्ष के बीच दरवाजे पर डीह की जमीन पर शौचालय निर्माण कराने पर करीब तीन सप्ताह से लगातार विवाद चल रहा।
विज्ञापन
इसको लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। राधेश्याम शुक्ल की पत्नी राजकुमारी शुक्ला का कहना है कि परिवार में कोई पुरुष सदस्य घर पर नहीं रहता है। पुरुषोत्तम शुक्ल को उनके बेटे और बेटियां घर से हटाकर आए दिन विवाद कर रहे हैं।
आरोप है कि दरवाजे के सामने पुरुषोत्तम पक्ष रात में चोरी-चुपके शौचालय का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिस भी उनसे मिली हुई है। जब पुलिस को काम होने की जानकारी दी जा रही है तो पुलिस बंद कराने की जगह स्थगन आदेश लाने को बोलते हुए मामले को टाल दे रही है। जबकि शौचालय का निर्माण उनके जमीन पर कराया जा रहा है।
उधर, इसी को लेकर बुधवार को चोटिल राजकुमारी और दूसरे पक्ष से नेहा शुक्ला का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। राजकुमारी का आरोप है कि पुलिस को चाकू और लोहे के रॉड से हमले की तहरीर दी थी, पर पुलिस ने केस दर्ज करने की बजाय केवल चालान किया और वह भी दोनों पक्षों का।
नतीजा बृहस्पतिवार को फिर से पटीदारों ने राजकुमारी शुक्ला को उठाकर ले जाकर बेरहमी से पिटाई की।
मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के दौरान वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। प्रभारी थानेदार सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।