फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police unable to reach kingpin of gun smugglers in Gorakhpur

Operation Tamancha: गोरखपुर में तमंचा तस्करों के सरगना तक नहीं पहुंच पाती पुलिस, सारे दावे फेल

Mon, 18 Jul 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Jul 2022 10:34 AM IST
सार

डीआईजी जे रविंद्र ने कहा कि ऑपरेशन तमंचा के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बड़ी मात्रा में अवैध असलहे बरामद होने के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल तक तस्करी में जुड़े लोग भी पकड़े गए हैं। लगातार पुलिस का अभियान जारी है। कई सरगना भी पकड़ में आए हैं।

 

विज्ञापन
Police unable to reach kingpin of gun smugglers in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर में अवैध असलहों के खिलाफ पुलिस ‘ऑपरेशन तमंचा’ चला रही है, लेकिन सरगना तक नहीं पहुंच पाती। रोजाना ही अवैध असलहे के साथ बदमाश पकड़े जाते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस सरगना तक पहुंचने का दम भी भरती है, लेकिन फिर फाइल बंद हो जाती है। जबकि, जिले में हुई कई हत्याओं में अवैध असलहे के इस्तेमाल की पुष्टि भी हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जोन के कई जिलों की सीमा बिहार से सटी है। बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि यहां से बिहार और फिर पश्चिम बंगाल तक असलहों की सप्लाई दी जा रही है। गोरखपुर रेंज के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर में तीन वर्षों में 2,592 लोग असलहे के साथ पकड़े गए।
विज्ञापन


2019 में 743, 2020 में 969 और 2021 में 880 आरोपी पकड़े गए हैं। 2022 में भी 1,500 से अधिक बदमाश पुलिस के हाथ लग चुके हैं। अकेले गोरखपुर में ही करीब 12 सौ बदमाश पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जोन के इस रेंज में पकड़े गए इतने असलहे

  • गोरखपुर रेंज में तीन साल में 2,592 पकड़े गए
  • देवीपाटन मंडल में इस साल 1,250 बदमाश असलहे के साथ पकड़े गए

एसएसपी ने की मॉनिटरिंग तो पकड़ा गया था सरगना

एसएसपी रहे डॉ. विपिन ताड़ा ने बंगला देश के दो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इसकी मॉनिटरिंग शुरू कर दी थी। इसका परिणाम हुआ कि मुख्य तस्कर को भी पुलिस ने दबोच कर जेल भेजा था। लेकिन, जिन मामलों में अफसर ध्यान नहीं देते पुलिस भी फाइल बंद कर देती है।

केस एक

चार जुलाई को चरनलाल चौक के पास रिटायर्ड दरोगा के बेटे रोहित सिंह की अवैध असलहे से गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हत्या में अवैध असलहा के इस्तेमाल होने की बात समाने आई थी, लेकिन सरगना को पुलिस आज तक नहीं दबोच सकी।

केस दो

13 जुलाई को पुलिस ने देशी तमंचा के साथ शातिर बदमाश रिंकू निषाद को पकड़ा था। लेकिन, असलहा इसके पास कहां से आया। इस तह तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। इसके पहले भी कई बदमाश गोरखपुर में पकड़े गए, लेकिन सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच पाई।

डीआईजी जे रविंद्र ने कहा कि ऑपरेशन तमंचा के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बड़ी मात्रा में अवैध असलहे बरामद होने के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल तक तस्करी में जुड़े लोग भी पकड़े गए हैं। लगातार पुलिस का अभियान जारी है। कई सरगना भी पकड़ में आए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed