फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP police arrested three fraudsters sent to jail in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने जालसाजों पर कसा शिकंजा, तीन को भेजा जेल

Sat, 23 Jul 2022 09:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jul 2022 09:47 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर  ने कहा कि गोरखपुर जिले में दर्ज मुकदमों की समीक्षा की गई तो जालसाजी के कई पुराने मामले लंबित पाए गए थे। इसे देखते हुए पुलिस को निर्देशित किया गया है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए। पुलिस इन मामलों में केस दर्ज कर आरोपी पर जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
UP police arrested three fraudsters sent to jail in Gorakhpur
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जालसाजी के मामलों का पुलिसकर्मियों को सख्ती से निपटारा करने का निर्देश दिया तो शुक्रवार को इसका असर सामने आया। कैंट, खोराबार और बड़हलगंज पुलिस ने जालसाजी में दर्ज केस में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कैंट पुलिस ने फर्जी वीजा पर विदेश भेजने वाले को तो बड़हलगंज पुलिस ने भी एक ऐसे ही आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा। खोराबार पुलिस ने जमीन के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में 17 जून को दर्ज केस के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देने वाला गिरफ्तार

कैंट पुलिस ने फर्जी वीजा व टिकट देकर दुबई बेचने का झांसा देकर 2.40 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नंदानगर निवासी पवन सिंह के रूप में हुई। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि बिहार, सिवान के रहने वाले चार लोगों को पवन सिंह ने प्रलोभन दिया कि उसके जानने वाले दुबई में हैं। वह नौकरी दिला देगा। इसी नाम पर चारों से अलग-अलग खातों में 2.40 लाख रुपये वसूले गए थे। पीड़ितों को फर्जी वीजा व टिकट भी दे दिया था। जब सभी लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीड़ितों की तहरीर पर शुक्रवार सुबह ही केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


 

रुपये हड़पने के आरोपी को जेल भेजा

बड़हलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। उसकी पहचान बैरियाखास निवासी अमेरिका बीन उर्फ अंबिका के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, विदेश भेजने के नाम पर रुपये हड़पे थे। पुलिस बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आंबेडकर चौराहा के पास से उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

जमीन के नाम पर हड़पे थे 64 लाख, गिरफ्तार

खोराबार इलाके में भैसहा निवासी गोरख चौधरी से जमीन बेचने के नाम पर 64 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने 17 जून को केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के अहिरौली इलाके के परतावल निवासी धर्मेंद्र ओझा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र ने जमीन बेचने की इच्छा जाहिर की थी। जमीन खरीदने के लिए गोरख चौधरी ने संपर्क किया और उनसे 64 लाख रुपये वसूल लिए। उसने न ही जमीन बेची और न ही रुपये ही वापस किए।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखपुर जिले में दर्ज मुकदमों की समीक्षा की गई तो जालसाजी के कई पुराने मामले लंबित पाए गए थे। इसे देखते हुए पुलिस को निर्देशित किया गया है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए। पुलिस इन मामलों में केस दर्ज कर आरोपी पर जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed