{"_id":"64e07b10fe1e6e31d90336ec","slug":"police-teams-leave-for-non-districts-in-search-of-fraudsters-of-sharda-city-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शारदा सिटी के जालसाज की तलाश में गैर जनपदों में पुलिस टीमें रवाना, कर चुके हैं बड़ी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शारदा सिटी के जालसाज की तलाश में गैर जनपदों में पुलिस टीमें रवाना, कर चुके हैं बड़ी ठगी
Sat, 19 Aug 2023 01:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:49 PM IST
सार
पीड़ितों ने बताया कि एक खाली जमीन दिखाकर उन लोगों की प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री भी कराई। रजिस्ट्री के नाम पर 5 से 10 लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए। बाद में किसी को जमीन नहीं मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
नौसड़-खजनी मार्ग पर शारदा सिटी के नाम से नई कॉलाेनी बसाने का सपना दिखाकर 50 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की जालसाजी करने वालों की तलाश में पुलिस की टीमें गैर जनपद रवाना हो गई हैं। आरोपी अक्षय मिश्रा और उसके साथियों की तलाश में देवरिया गई टीम लौट आई है।
विज्ञापन
उसके हाथ सफलता नहीं लग पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। कैंट थाने में आरोपियों पर सात केस एक साथ बृहस्पतिवार को दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दमयंती श्रीवास्तव, अर्चना और अनुराधा समेत कई पीड़ितों ने केस दर्ज कराया है। एसपी सिटी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ितों का कहना है कि रुस्तमपुर में शारदा सिटी नाम से एक ऑफिस खुला था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: विकास की अधूरी खुशी: बरगदवां-नकहा ओवरब्रिज, निर्माण की सुस्त रफ्तार; अभी साल भर झेलनी पड़ेगी सांसत
वहां के मैनेजर ने बताया कि शहर से सात किमी दूर खजनी रोड पर शारदा सिटी नाम से काॅलोनी बन रही है। वहां बहुत सस्ता प्लॉट मिल जाएगा, फ्लैट भी बनेंगे। लोगों को कैट लॉक दिखाकर बताया गया था कि कॉलोनी में स्विमिंग पुल होगा, भव्य गेट से इंट्री होगी और पार्क भी होगा।
पीड़ितों ने बताया कि एक खाली जमीन दिखाकर उन लोगों की प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री भी कराई। रजिस्ट्री के नाम पर 5 से 10 लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए। बाद में किसी को जमीन नहीं मिली। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पीड़ितों ने बताया कि एक खाली जमीन दिखाकर उन लोगों की प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री भी कराई। रजिस्ट्री के नाम पर 5 से 10 लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए। बाद में किसी को जमीन नहीं मिली। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।