{"_id":"6419526f8f1822c6d009ab35","slug":"police-station-snatched-from-five-in-gorakhpur-2023-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में पांच से थानेदारी छिनी, चार नए लोगों को थाने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में पांच से थानेदारी छिनी, चार नए लोगों को थाने की कमान
Tue, 21 Mar 2023 12:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:15 PM IST
सार
सीओ मंदिर सुरक्षा अजय कुमार सिंह को गोला सर्किल की कमान सौंपी गई है। अब मंदिर की सुरक्षा की कमान सीओ खजनी रहे अनिल कुमार सिंह संभालेंगे। वहीं, एएसपी जितेंद्र कुमार शर्मा को एसएसपी ने खजनी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएसपी ने छह सीओ और 17 थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। तीन को लाइनहाजिर कर दिया गया तो दो को थानेदारी से हटा दिया गया। वहीं, चार नए पुलिसकर्मियों को थानेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सीओ कैंपियरगंज श्यामदेव को सीओ पुलिस ऑफिस बनाया है। जबकि, सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह को कैंपियरगंज सर्किल की कमान सौंप दी। वहीं, सीओ गोला जगतराम कन्नौजिया को कोतवाली सर्किल भेजा गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: आरोग्य मंदिर में नेपाली महिला ने की खुदकुशी, बाथरूम में मिली लाश
विज्ञापन
इसी तरह सीओ मंदिर सुरक्षा अजय कुमार सिंह को गोला सर्किल की कमान सौंपी गई है। अब मंदिर की सुरक्षा की कमान सीओ खजनी रहे अनिल कुमार सिंह संभालेंगे। वहीं, एएसपी जितेंद्र कुमार शर्मा को एसएसपी ने खजनी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रणधीर मिश्रा को कैंट की जिम्मेदारी दी गई। कोतवाली थाने की जिम्मेदारी अब रिट सेल प्रभारी रहे अंजुल चतुर्वेदी को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय को रामगढ़ताल थाने भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर सिंह को चौरीचौरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह चौरीचौरा प्रभारी निरीक्षक रहे संजय कुमार सिंह को गुलरिहा भेजा गया। गुलरिहा के प्रभारी निरीक्षक रहे मनोज कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक शाहपुर बनाया गया है। शाहपुर प्रभारी निरीक्षक रहे मधुप मिश्रा एसओजी टीम के प्रभारी बनाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बड़लहलगंज जय नारायण शुक्ला को खोराबार थाने की जिम्मेदारी गई। खोराबार के प्रभारी निरीक्षक रहे कल्याण सिंह सागर को बड़हलगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें: पेशेवर जेल में, हर दिन नए चोर गोरखपुर पुलिस के लिए बने सिरदर्द
इसके अलावा अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक सुबोध को खजनी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। खजनी थाना प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर संजय मिश्रा को एसएसपी ने अपना पीआरओ बनाया है। इसके साथ ही तीन थानेदारों पर गाज भी गिर गई। प्रभारी निरीक्षक उरुवा सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक गगहा संदीप सिंह और प्रभारी निरीक्षक कैंपियरगंज भूपेंद्र सिंह से थानेदारी छीनते हुए एसएसपी ने पुलिस लाइंस भेजा।
गगहा में सूरज सिंह को थानेदारी सौंपी गई है। जबकि, एसओजी टीम के प्रभारी रहे मनीष यादव को सिकरीगंज का थानेदार, रेलवे चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह को उरुवा का थानेदार और एसपी सिटी के वाचक महेंद्र मिश्रा को सहजनवां का नया थानेदार बनाया गया है। सिकरीगंज थाना प्रभारी रहे राजकुमार सिंह को कैंपियरगंज का थानेदार, सहजनवां थानेदार रहे नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव को पिपराइच का थानेदार बनाया गया।